Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

देवभूमि की वादियों में रोमांच का उत्सव,बिलखेत में 26 से 28 फरवरी तक होगा नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल,डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। सतपुली स्थित बिलखेत में 26 से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल-2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि नयार फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया जाएगा,जिसमें माउंटेन बाइकिंग,पैराग्लाइडिंग,एंगलिंग,कयाकिंग,पैरामोटरिंग,हॉट एयर बैलून जैसी अलग अलग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी,जिसमें सभी प्रतियोगिताओं के लिए आकर्षक पुरस्कारों की व्यवस्था की गयी है। साथ ही आम जनता हेतु टेंडम फ्लाइंग की व्यवस्था भी की गई है,जिससे स्थानीय नागरिकों में पैराग्लाइडिंग का रुझान बढ़ेगा। इसके अतिरिक्त युवाओं तथा स्कूली बच्चों में साहसिक खेलों का रुझान पैदा करने के लिए एडवेंचर जोन बनाया जाएगा,जिसमें विविध गतिविधियां जैसे बर्मा ब्रिज,जिपलाइन,कमांडो नेट तथा रिवर्स बंजी जंपिंग जैसी गतिविधियां रहेंगी। साथ ही शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया है,जिसने संकल्प खेतवाल तथा प्रीतम भरतवाण जैसे कलाकार प्रस्तुति देंगे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी,लोनिवि,पर्यटन विभाग सहित अन्य अधिकारियों के साथ मुख्य कार्यक्रम स्थल,क्याकिंग स्थल,पैराग्लाइडिंग स्थल सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने आयोजकों को निर्देश दिए कि मुख्य कार्यक्रम स्थल के मैदान को समतल करने के साथ आसपास की झाड़ियों की सफाई भी सुनिश्चित की जाए। वहीं अधिशासी अभियंता लोनिवि को टेंट,साउंड सिस्टम,स्टॉल के लिए टेंट,मंच,एलईडी स्क्रीन सहित अन्य व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति,जल संस्थान को पेयजल व्यवस्था तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को कार्यक्रम के दौरान मेडिकल टीम की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग को नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल के प्रचार-प्रसार के लिए बेहतर होर्डिंग लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने क्याकिंग स्थल पहुंचकर क्षेत्र का निरीक्षण किया और कहा कि क्याकिंग के लिए स्थान को सुरक्षित और बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर कहा कि वे पैराग्लाइडिंग और क्याकिंग का प्रशिक्षण लेकर अपने क्षेत्र में अन्य युवाओं को प्रशिक्षण दें,जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और बिलखेत क्षेत्र पर्यटन का केंद्र बन सकेगा। साथ ही अन्य राज्यों के युवा भी यहां प्रशिक्षण लेने आ सकेंगे। जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए कि पैराग्लाइडिंग,क्याकिंग सहित अन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को चिन्हित किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत,उपजिलाधिकारी रेखा आर्य,जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी सहित आयोजक उपस्थित रहे।

Check Also
Close