Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

सकारात्मक पत्रकारिता बनी जनसेवा की शक्ति-श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में मीडिया-प्रशासन संवाद से विकास को नई दिशा


श्रीनगर गढ़वाल। जनसेवा,पारदर्शिता और सकारात्मक संवाद की मिसाल प्रस्तुत करते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में शिक्षा से उपचार तक: श्रीनगर मेडिकल कॉलेज की जन सेवा यात्रा विषय पर भव्य मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े वरिष्ठ पत्रकारों तथा मेडिकल कॉलेज प्रशासन के बीच खुला,सार्थक और सकारात्मक संवाद हुआ,जिसमें संस्थान की उपलब्धियों,चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं पर गंभीर विमर्श किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के सभागार में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना,वित्त नियंत्रक प्रशांत कुमार शर्मा,चिकित्सा अधीक्षक डॉ.राकेश रावत,आचार्य डॉ.बी.एन.अणथ्वाल तथा मीडिया प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अपने विस्तृत संबोधन में प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना ने मेडिकल कॉलेज की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की विकास यात्रा को विभागवार विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने बेस चिकित्सालय की सेवाओं में हुए विस्तार,विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता,आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की स्थापना,आपात सेवाओं की सुदृढ़ता तथा शैक्षणिक गतिविधियों में निरंतर वृद्धि की जानकारी साझा की। उन्होंने स्पष्ट कहा राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं,बल्कि जनसेवा का सशक्त माध्यम है। हमारा उद्देश्य है कि यहां आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण,सुलभ और संवेदनशील चिकित्सा सेवा उपलब्ध हो। डॉ.सयाना ने आगे कहा कि सकारात्मक पत्रकारिता संस्थान के मनोबल को बढ़ाती है,मीडिया हमारे लिए मार्गदर्शक है,आपके सुझाव हमें सुधार की दिशा दिखाते हैं। संवाद से ही प्रशासन मजबूत होता है और पारदर्शिता बढ़ती है। भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में मेडिकल कॉलेज निरंतर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हो रहा है,जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। वित्त नियंत्रक प्रशांत कुमार शर्मा ने कहा कि मीडिया द्वारा दिए गए सकारात्मक सुझाव संस्थान के विकास में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कॉलेज की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और डॉक्टरों व कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने में मीडिया की भूमिका की सराहना की। पूर्व चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अजेय विक्रम सिंह ने मीडिया और प्रशासन के बीच सतत संवाद को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि पारदर्शी व्यवस्था ही संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है। पत्रकारों ने दिए सार्थक सुझाव वरिष्ठ पत्रकार डॉ.श्रीकृष्ण उनियाल ने मेडिकल कॉलेज की स्थापना से लेकर अब तक की प्रगति को रेखांकित करते हुए कहा कि आज यह संस्थान नई ऊंचाइयों को छू रहा है और वर्तमान नेतृत्व में सराहनीय कार्य हो रहे हैं। उन्होंने चिकित्सकों और नर्सिंग अधिकारियों से मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने का आग्रह किया,ताकि उपचार के प्रति जनता का विश्वास और सुदृढ़ हो। पत्रकार अंकित चन्द्र भट्ट ने अस्पताल की मशीनरी एवं व्यवस्थाओं को समय-समय पर अद्यतन रखने का सुझाव दिया,जिससे तकनीकी कारणों से मरीजों को अन्यत्र न जाना पड़े। पत्रकार देवेन्द्र गौड़ ने एमबीबीएस,पैरामेडिकल और नर्सिंग पाठ्यक्रमों के प्रति युवाओं को जागरूक करने हेतु विभिन्न स्थानों पर कार्यशालाएं आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। आचार्य डॉ.बी.एन.अणथ्वाल ने संस्थान की उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे और उन्नत बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में पत्रकार धनवीर बिष्ट,गोपी मैठानी,गबर सिंह भण्डारी,कमल पिमोली,कार्तिक बहुगुणा,प्रेस नोडल अधिकारी मनमोहन सिंधवाल सहित समस्त संकाय सदस्य,इंटर्न,अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद से सशक्त होगी जनसेवा मीडिया संवाद कार्यक्रम ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि शिक्षा और उपचार के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा श्रीनगर मेडिकल कॉलेज अब जनभागीदारी और पारदर्शिता की दिशा में भी सशक्त कदम बढ़ा रहा है। मीडिया और प्रशासन के बीच सकारात्मक समन्वय न केवल संस्थान की कार्यप्रणाली को मजबूत करेगा,बल्कि जनसेवा के उद्देश्य को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा। इस आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया कि जब संस्थान संवाद के लिए अपने द्वार खोलता है,तो विकास की दिशा और अधिक स्पष्ट,प्रभावी और जनोन्मुखी हो जाती है।

Check Also
Close