Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति की बैठक का आयोजन


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया की अध्यक्षता में जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में जिला स्तरीय मान्यता प्राप्त पत्रकार स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आगामी मार्च माह में समस्त विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में पत्रकार सम्मेलन आयोजित कराया जाए,ताकि विभागीय कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रभावी रूप से साझा की जा सके। बुधवार को आयोजित बैठक में जिला सूचना अधिकारी/सदस्य सचिव योगेश पोखरियाल ने सभी पत्रकारों का स्वागत करते हुए पूर्व में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन की आख्या प्रस्तुत की। बैठक में अवगत कराया गया कि गढ़वाल पत्रकार परिषद हेतु सर्किट हाउस क्षेत्र में पूर्व में भूमि आवंटित की गई थी। इस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि उप जिलाधिकारी के माध्यम से संबंधित भूमि का अभिलेखीय परीक्षण कराया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि भूमि किसके नाम दर्ज है,जिससे आगे की प्रक्रिया नियमानुसार पूर्ण की जा सके। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आगामी मार्च माह में जनपद स्तर पर एक व्यापक पत्रकार सम्मेलन का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए,जिसमें समस्त विभागीय अधिकारी अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों,जनकल्याणकारी योजनाओं,नवाचारों तथा उपलब्धियों की अद्यतन एवं प्रामाणिक जानकारी मीडिया के माध्यम से आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है। बैठक के दौरान समाचार पत्रों के बिल सत्यापन की प्रक्रिया के संबंध में पत्रकारों द्वारा अनुरोध किया गया कि दर सत्यापन की औपचारिकता को सरल बनाया जाए। इस पर जिलाधिकारी ने जिला सूचना अधिकारी को निर्देशित किया कि बिलों के दर सत्यापन से जुड़े सभी तकनीकी बिंदुओं का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित करें। बैठक में इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया से जुड़े कुछ व्यक्तियों द्वारा पत्रकारिता के नाम पर की जा रही गतिविधियों तथा अप्राधिकृत पत्रकारों की पहचान का विषय भी उठाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों की सूची वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को उपलब्ध जाए। साथ ही पत्रकारों के चिन्हीकरण के संबंध में सूचना निदेशालय से पत्राचार कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने के सुझाव भी दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वरोजगार एवं प्रेरणादायी कार्य करने वाले लोगों को सामने लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने पत्रकारों से ऐसे प्रयासों को प्रमुखता देने तथा संवेदनशील मामलों की जानकारी सीधे प्रशासन को देने का आह्वान किया। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार,अपर जिलाधिकारी/प्रेस मजिस्ट्रेट अनिल सिंह गर्ब्याल,पत्रकार सदस्य त्रिभुवन उनियाल,गीता बिष्ट एवं कुलदीप बिष्ट सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close