Friday 20/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
सीडीएस जनरल अनिल चौहान 21 फरवरी को श्रीनगर में युवाओं से करेंगे राष्ट्रनिर्माण पर संवादजिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति की बैठक का आयोजनजिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति की बैठक का आयोजनवनाग्नि से निपटने की तैयारी परखी,गढ़वाल डिवीजन समेत तीन प्रभागों में अलग-अलग जगह हुई मॉक ड्रिलदिलों को मिली नई धड़कन-बेस चिकित्सालय श्रीनगर की कार्डियो ओपीडी में 79 मरीजों का हुआ परीक्षणसूबे में अपनाया जायेगा गुजरात का सहकारिता माॅडल–डाॅ.धन सिंह रावतसंस्कृत वर्णमाला की वैज्ञानिक संरचना में छिपा है ज्ञान-विज्ञान का वैश्विक सूत्र–प्रो.नेगीसकारात्मक पत्रकारिता बनी जनसेवा की शक्ति-श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में मीडिया-प्रशासन संवाद से विकास को नई दिशातीनपानी डैम के पुननिर्माण के लिए बजट जारी होने पर महापौर का जोरदार अभिनंदनहेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान प्रणाली पर मंथन
राज्य

सीडीएस जनरल अनिल चौहान 21 फरवरी को श्रीनगर में युवाओं से करेंगे राष्ट्रनिर्माण पर संवाद

विकसित भारत में युवाओं की भूमिका विषय पर विशेष व्याख्यान कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत रहेंगे उपस्थित
श्रीनगर गढ़वाल/देहरादून। देश के सर्वोच्च सैन्य पद पर आसीन अनिल चौहान (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) 21 फरवरी को श्रीनगर गढ़वाल प्रवास पर रहेंगे। इस अवसर पर वे विकसित भारत में छात्र-छात्राओं एवं युवा वर्ग का योगदान विषय पर युवाओं से प्रेरक संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम क्षेत्र के छात्र-छात्राओं,विशेषकर चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों के लिए ऐतिहासिक अवसर माना जा रहा है। इस गरिमामय कार्यक्रम में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक धन सिंह रावत विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उनके आमंत्रण पर ही सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने मेडिकल छात्र-छात्राओं से संवाद का प्रस्ताव सहर्ष स्वीकार किया है। संशोधित कार्यक्रम में मेडिकल छात्रों से भी होगा विशेष संवाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीडीएस जनरल चौहान का संवाद हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में आयोजित होना था। अब संशोधित कार्यक्रम के तहत वे विश्वविद्यालय में निर्धारित कार्यक्रम में भाग लेने के साथ-साथ वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय आयुर्विज्ञान शोध संस्थान के मेडिकल छात्र-छात्राओं से भी विशेष संवाद करेंगे। यह निर्णय चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक अवसर के रूप में देखा जा रहा है। भविष्य के डॉक्टरों को देश के सर्वोच्च सैन्य अधिकारी से सीधे मार्गदर्शन प्राप्त होगा,जो उनके व्यक्तित्व और दृष्टिकोण को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है। सीडीएस जनरल अनिल चौहान अपने दीर्घ सैन्य जीवन के अनुभवों,नेतृत्व क्षमता,अनुशासन,समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना पर विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। सूत्रों के अनुसार वे युवाओं को विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका समझने,नवाचार,नैतिकता और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश देंगे। उन्होंने इसे अपने लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा है कि अपने ही जनपद में भविष्य के डॉक्टरों और युवाओं से संवाद करना उनके लिए विशेष महत्व रखता है। छात्रों में उत्साह,तैयारियां पूर्ण एमबीबीएस छात्र डॉ.राहुल सिंह और डॉ.पारुल जोशी ने बताया कि वे इस कार्यक्रम को लेकर अत्यंत उत्साहित हैं और देश के शीर्ष सैन्य अधिकारी से सीधे संवाद का अवसर उनके लिए प्रेरणादायक रहेगा। संस्थान के प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना ने जानकारी दी कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परिसर में उत्साह का वातावरण है और छात्र-छात्राएं इस ऐतिहासिक संवाद की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यह संवाद केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं,बल्कि राष्ट्रनिर्माण के विचारों का संगम होगा,जहां सैन्य नेतृत्व और चिकित्सा शिक्षा से जुड़े युवा एक मंच पर मिलकर विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में विचार-विमर्श करेंगे। श्रीनगर की धरती पर होने जा रहा यह आयोजन निश्चित रूप से युवाओं के मन में नई ऊर्जा और राष्ट्रसेवा का संकल्प जागृत करेगा।

Check Also
Close