Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से 21 फरवरी तक आयोजित India AI Impact Summit 2026 एक महत्वपूर्ण वैश्विक तकनीकी सम्मेलन है जहाँ दुनिया भर के टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ, नीति निर्माता, शोधकर्ता और उद्योग जगत के नेता भाग ले रहे हैं। यह भारत सरकार द्वारा आयोजित विश्व के चुनिंदा एआई सम्मेलन में से एक है और इसका उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के अनुप्रयोग, वैश्विक सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देना है। इस समिट का उद्देश्य भारत को एआई के वैश्विक मानचित्र पर मजबूती से प्रस्तुत करना है, जहाँ सरकार, उद्योग और वैश्विक साझेदार मिलकर भविष्य की नीतियों और निवेश अवसरों पर चर्चा कर रहे हैं।

समारोह के अंतिम चरण में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के कुछ कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया जहाँ कई लोगों ने शर्ट उतारकर (shirtless protest) नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी आपत्ति जताई। उन्होंने यह प्रदर्शन राजनीतिक संदेश देने के लिए किया और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते व बेरोजगारी, महंगाई आदि मुद्दों को लेकर विरोध जताया। पुलिस ने इन्हें त्वरित रूप से समिट स्थल से हटाया और कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पार्टी द्वारा इस प्रकार के कृत्य के लिए घोर निंदा करती है जो देश को प्रगति की ओर ले जाने से रुकावट पैदा करते हैं महानगर देहरादून ने इस घटना के विरोध में आज विरोध मार्च निकाला। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घंटाघर से पलटन बाजार होते हुए दर्शनी गेट तक पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी एवं राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया और आम जनता को कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति से अवगत कराया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश की प्रगति और तकनीकी विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मंच पर इस प्रकार का व्यवधान लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध और देश की वैश्विक छवि को नुकसान पहुँचाने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ध्यान भटकाने और राजनीतिक लाभ के लिए इस तरह की गतिविधियों का सहारा ले रही है। भाजपा महानगर इकाई ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तकनीकी क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बना रहा है और ऐसे में किसी भी प्रकार की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मार्च के दौरान व्यापारियों और बाजार में मौजूद लोगों में भी कांग्रेस के प्रति आक्रोश देखे गए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्याम अग्रवाल, सुनील उनियाल गामा , राजेंद्र सिंह ढिल्लों, सुनील शर्मा, विजेंद्र थपलियाल, संदीप मुखर्जी, राजेश काम्बोज, ओम कक्कड़, हरीश डोरा, बबलू बंसल, मोहित शर्मा, पूनम मंगाई, अक्षत जैन, आशीष शर्मा, अनिल गुप्ता, कुलदीप पेंट, नीरज रथी, महिपाल सिंह, मनोज पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also
Close