Thursday 07/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
सेवा,संवेदनशीलता और कौशल का संगम ही सच्चे चिकित्सक की पहचान-इंटर्नशिप ओरिएंटेशन में डॉ.आशुतोष सयाना का मार्गदर्शनसेवा,संवेदनशीलता और कौशल का संगम ही सच्चे चिकित्सक की पहचान-इंटर्नशिप ओरिएंटेशन में डॉ.आशुतोष सयाना का मार्गदर्शनस्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में प्रशासन सख्त-डीएम ने दिए स्पष्ट निर्देश स्मारकों का संरक्षण और परिजनों की समस्याओं का त्वरित समाधानतीन राज्यों की जीत पर भाजपाईयों ने भगत सिंह चौक पर मनाया जश्नपुरानी पेंशन बहाली पर आर-पार का ऐलान-2027 बनेगा निर्णायक रण,कर्मचारियों की हुंकार से गूंजा उत्तराखंडगढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में गूंजे शब्दों के स्वरमसूरी में जाम से बेहाल लोग, सड़क किनारे खड़े वाहनों ने रोकी रफ्तार, पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल पर्यटन सीजन के बीच मसूरी में रविवार को भी लोगों को जाम से राहत नहीं मिल सकी। शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आई और प्रशासन के तमाम दावे धरातल पर फेल होते दिखाई दिए। रात करीब नौ बजे मसूरी-देहरादून मार्ग पर लाइब्रेरी बस स्टैंड के नीचे सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण लंबा जाम लग गया, जिससे रोडवेज बस समेत कई वाहन घंटों फंसे रहे।स्थिति इतनी खराब हो गई कि दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन एक ओर सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुलेआम वाहन खड़े किए जा रहे हैं और कोई रोक-टोक नहीं दिखाई दे रही।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियां बाहरी राज्यों, खासकर हरियाणा नंबर की थीं। लोगों का आरोप है कि इन वाहनों को घंटों सड़क किनारे खड़ा रहने दिया जाता है, जिससे हर दिन जाम की स्थिति पैदा होती है। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस तरह अवैध पार्किंग कैसे हो रही है।स्थानीय नागरिकों ने पुलिस व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। लोगों का आरोप है कि कुछ स्थानों पर कथित मिलीभगत और लापरवाही के कारण वाहन चालक बेखौफ होकर सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं की गई तो पर्यटन सीजन में हालात और बिगड़ सकते हैं।व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने कहा कि लगातार लग रहे जाम का सीधा असर मसूरी के पर्यटन कारोबार पर पड़ रहा है। पर्यटक घंटों जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं, जिससे शहर की छवि खराब हो रही है। लोगों ने मांग की कि राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित की जाए और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।स्थानीय लोगों का कहना है कि मसूरी में हर साल पर्यटन सीजन के दौरान जाम की यही स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन केवल कागजी योजनाओं तक सीमित रहता है। उन्होंने मांग की कि ट्रैफिक प्रबंधन के लिए स्थायी योजना बनाई जाए, ताकि लोगों और पर्यटकों को राहत मिल सके।
राज्य

रुद्रपुर में मनाई गई स्व. मुंशी हरि प्रसाद टमटा की पुण्यतिथि, कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि


मीना शर्मा, प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ने कहा कि उत्तराखंड के गाँधी एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक स्वर्गीय मुंशी हरि प्रसाद टमटा की पुण्यतिथि पर रुद्रपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए मीना शर्मा ने कहा कि स्व. मुंशी हरि प्रसाद टमटा का जीवन सामाजिक समानता, न्याय और सद्भाव के लिए समर्पित रहा, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि उनके विचारों को आत्मसात कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिनेश पंत, राहुल गाँधी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष फरीद अहमद मंसूरी सहित कई कांग्रेस नेताओं ने अपने विचार रखे और स्व. टमटा के योगदान को याद किया।
इस अवसर पर गोपाल कृष्ण भसीन, सतीश कुमार, ज्योति टमटा, भूरी कोली, रेखा शर्मा, सचिन आनंद, कमल चुघ, क्षत्रपाल, नरेश कुमार, राधेश्याम बंसल, अरविंद सक्सेना, बाबू विश्वकर्मा, राकेश कोली, अशोक मंडल, पूर्व पार्षद मोहन भारद्वाज, पूर्व पार्षद बबलू सागर, अनिल हुडिया, सुभाष दिवाकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस नेता अनिल शर्मा ने किया।

Check Also
Close