Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

अधिवक्ता का पेशा चुनौतीपूर्ण, जनहित सर्वोपरि: जिलाधिकारी

नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन नैनीताल द्वारा आयोजित गरिमामय अभिनंदन समारोह में मंगलवार को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सहित न्यायिक अधिकारियों का सम्मान किया गया कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद एवं सचिव दीपक रूवाली ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा न्यायिक कार्यों एवं विशेष रूप से राजस्व न्यायालयों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित एवं सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं जो अधिवक्ताओं और आम जनता के हित में हैं उन्होंने जारी लिखित आदेशों के लिए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे लंबित मामलों के निस्तारण में गति आएगी और न्याय व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनेगी बार सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी रयाल ने कहा कि नैनीताल बार का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है और यहां के अधिवक्ता सदैव न्याय के पक्ष में मजबूती से खड़े रहे हैं उन्होंने कहा कि अधिवक्ता का पेशा अत्यंत चुनौतीपूर्ण है क्योंकि उन्हें अन्याय के विरुद्ध निर्भीक होकर आवाज उठानी होती है। उन्होंने यह भी कहा कि नैनीताल जैसे महत्वपूर्ण जनपद में कार्य करना अधिकारियों के लिए उपलब्धि के समान है तथा अधिवक्ताओं और प्रशासन का एकमात्र उद्देश्य जनहित में कार्य करना है जिलाधिकारी ने बताया कि अधिवक्ताओं द्वारा राजस्व न्यायालयों से संबंधित जो समस्याएं उनके समक्ष रखी गई थीं उनके समाधान हेतु लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं जिनका पालन सभी संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करेंगे उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में जनपद में राजस्व न्यायालयों में 7,500 से अधिक प्रकरण लंबित हैं, जिन्हें आगामी तीन माह में घटाकर लगभग 2,000 तक लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने आश्वस्त किया कि अधिवक्ताओं की सभी मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी उपजिलाधिकारी नवाजिश खालिक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता ओंकार गोस्वामी, राजेश चंदोला प्रीति साह मंजू कोटलिया बी.के. सांगूड़ी संजय कुमार संजू राजीव साह राजेंद्र कुमार पाठक पंकज बिष्ट प्रमोद बहुगुणा अनिल बिष्ट संजय त्रिपाठी संजय सुयाल नवीन पंत राजेंद्र भैसोड़ा पंकज कुमार कमल चिलवाल सुभाष जोशी जयंत नैनवाल दीपक पांडेय पूरन बिष्ट सोहन तिवारी संजय बिष्ट हरीश चंद्र आर्य तरुण चंद्रा निर्मल कुमार प्रदीप प्रसाद नरेंद्र बर्गली रवि कुमार यशपाल आर्य गौरव भट्ट मुकेश कुमार चंद्रकांत बहुगुणा मोहम्मद खुर्शीद शिवांशु जोशी तारा आर्या कामिनी गंगवार मुन्नी आर्या सरिता बिष्ट जया आर्या भावना जंतवाल सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।

फोटो – नैनीताल जिला बार सभागार में पहुंचे जिलाधिकारी का अभिवादन करते बार संघ के पदाधिकारी।

Check Also
Close