
हरिद्वार में प्लास्टिक बैग बिक्री पर प्रशासन सख्त। ज्वालापुर कटहरा बाजार में एवरग्रीन पॉलिपैक पर छापा।
उपजिलाधिकारी ने 6 कुंतल पॉलीथिन बैग जब्त किए। दुकानदार पर अनाधिकृत बिक्री के लिए 1 लाख का चालान।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के आदेश पर अभियान तेज। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक पर सख्ती बढ़ी।
उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने छापेमारी का नेतृत्व किया।राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ कार्रवाई।
बैन पॉलीथिन के भंडारण पर जुर्माना वसूला। प्रशासन की कार्यवाही अनाधिकृत प्लास्टिक पर जीरो टॉलरेंस। निरंतर अभियान चलाकर दोषियों पर चालान होगा।
निरीक्षण में रेल चौकी इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार मौजूद। तहसीलदार सचिन कुमार सहित अधिकारी टीम में शामिल।
हरिद्वार जिले में प्लास्टिक मुक्त अभियान जोरों पर। आज प्रशासन द्वारा हुई इस कार्रवाई से बाजार में मचा हड़कंप।
