Thursday 07/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
तीन राज्यों की जीत पर भाजपाईयों ने भगत सिंह चौक पर मनाया जश्नपुरानी पेंशन बहाली पर आर-पार का ऐलान-2027 बनेगा निर्णायक रण,कर्मचारियों की हुंकार से गूंजा उत्तराखंडगढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में गूंजे शब्दों के स्वरमसूरी में जाम से बेहाल लोग, सड़क किनारे खड़े वाहनों ने रोकी रफ्तार, पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल पर्यटन सीजन के बीच मसूरी में रविवार को भी लोगों को जाम से राहत नहीं मिल सकी। शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आई और प्रशासन के तमाम दावे धरातल पर फेल होते दिखाई दिए। रात करीब नौ बजे मसूरी-देहरादून मार्ग पर लाइब्रेरी बस स्टैंड के नीचे सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण लंबा जाम लग गया, जिससे रोडवेज बस समेत कई वाहन घंटों फंसे रहे।स्थिति इतनी खराब हो गई कि दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन एक ओर सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुलेआम वाहन खड़े किए जा रहे हैं और कोई रोक-टोक नहीं दिखाई दे रही।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियां बाहरी राज्यों, खासकर हरियाणा नंबर की थीं। लोगों का आरोप है कि इन वाहनों को घंटों सड़क किनारे खड़ा रहने दिया जाता है, जिससे हर दिन जाम की स्थिति पैदा होती है। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस तरह अवैध पार्किंग कैसे हो रही है।स्थानीय नागरिकों ने पुलिस व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। लोगों का आरोप है कि कुछ स्थानों पर कथित मिलीभगत और लापरवाही के कारण वाहन चालक बेखौफ होकर सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं की गई तो पर्यटन सीजन में हालात और बिगड़ सकते हैं।व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने कहा कि लगातार लग रहे जाम का सीधा असर मसूरी के पर्यटन कारोबार पर पड़ रहा है। पर्यटक घंटों जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं, जिससे शहर की छवि खराब हो रही है। लोगों ने मांग की कि राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित की जाए और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।स्थानीय लोगों का कहना है कि मसूरी में हर साल पर्यटन सीजन के दौरान जाम की यही स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन केवल कागजी योजनाओं तक सीमित रहता है। उन्होंने मांग की कि ट्रैफिक प्रबंधन के लिए स्थायी योजना बनाई जाए, ताकि लोगों और पर्यटकों को राहत मिल सके।नो एंट्री’ पर बवाल: मसूरी माल रोड बैरियर पर पर्यटक दंपती और स्थानीय लोगों में मारपीट, चप्पल-घूंसे चले, देर रात तक कोतवाली में हंगामाएक घंटे तक सड़क पर खड़ी रही कार, लगा लंबा जाम; दोनों पक्षों पर कार्रवाई की तैयारी पर्यटन नगरी मसूरी में रविवार देर शाम माल रोड बैरियर पर उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब दिल्ली से आए एक पर्यटक ने प्रतिबंधित समय में माल रोड के अंदर वाहन ले जाने की जिद पकड़ ली। मामूली कहासुनी देखते ही देखते सड़क पर खुलेआम मारपीट में बदल गई। पर्यटक दंपती और स्थानीय लोगों के बीच जमकर चप्पल, लात-घूंसे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को हालात संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।बंगाल-असम में भाजपा की जीत पर मसूरी में जश्न, मंत्री गणेश जोशी बोले— “मोदी मैजिक बरकरार”में पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की खुशी मसूरी में भी देखने को मिली। सोमवार को मसूरी के माल रोड पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मिठाई बांटकर तथा आतिशबाजी कर जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और भाजपा के समर्थन में नारेबाजी भी की।
राज्य

प्रथम बिसंग होली रंग महोत्सव का शानदार आगाज सैकड़ो महिलाओं व पुरुषों ने किया होली गायन।

ढोल की धमक से गूंज बिसंग। ऐतिहासिक रहा प्रथम होली रंग महोत्सव।
लोहाघाट के बिसंग क्षेत्र में आज बुधवार को भाजपा के पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के सौजन्य तथा 20 गांव बिसंग की जनता के सहयोग से प्रथम होली रंग महोत्सव का टाण खेल मैदान में भव्य आयोजन किया गया। होली गायन में बिसंग क्षेत्र के सैकड़ो महिलाओं, बुजुर्गों व युवाओं ने प्रतिभाग किया तथा एक से बढ़कर एक काली कुमाऊ की खड़ी होली का गायन किया होली गायन को लेकर बुजुर्गों में काफी उत्साह नजर आया। ढोल की धमक से पूरा बिसंग क्षेत्र गूंज उठा। होली गायन को देखने के लिए दूर-दूर से सैकड़ो की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने होलियारों व जनता का स्वागत किया। पूर्व विधायक ने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य अपने पूर्वजों की धरोहरों को संभालते हुए आने वाली पीढ़ी को देना है तथा बिसंग क्षेत्र की होली को मंच प्रदान करना है तथा बिसंग एकता को बनाए रखना है। उन्होंने कहा आज बिसंग की होली की एक विशिष्ट पहचान बन चुकी है। आज प्रथम होली रंग महोत्सव का सफल आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो महिलाओं, बुजुर्गों व युवाओं ने बढ़ चढ़कर अपना सहयोग दिया। उन्होंने कहा अगले वर्ष होली रंग महोत्सव को और भी ज्यादा भव्य रूप दिया जाएगा। उन्होंने प्रथम होली रंग महोत्सव को सफल बनाने के लिए समस्त सहयोगियों व 20 गांव बिसंग की जनता को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा आज बिसंग की जनता ने अपनी एकता का परिचय दिया। वही बिसंग की होली को मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण सहयोग देने वाले शिक्षक कैलाश फर्त्याल ने कहा सर्वप्रथम वह पूरे बिसंग क्षेत्र को एक मंच में लाने के लिए पूर्व विधायक फर्त्याल को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा बिसंग क्षेत्र की होली उनके पूर्वजों की धरोहर है जिसको संभाल कर रखना हम लोगों का कर्तव्य है कहा आज बिसंग की होली पूरे राज्य में प्रसिद्ध होलियो में से एक है। उन्होंने बताया 27 फरवरी को होली रंग महोत्सव लोहाघाट में मुख्यमंत्री के सामने बिसंग की होली टीम प्रतिभाग करेगी तथा 28 फरवरी को हल्द्वानी में। कैलाश फर्त्याल ने कहा होली को आगे बढ़ाने के लिए आज बिसंग क्षेत्र के बुजुर्ग, युवा व मात्र शक्ति अपना अमूल्य सहयोग दे रही है जिसके लिए वह सभी को धन्यवाद देते हैं। मालूम हो बिसंग की होली और ढोल वादक पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध

Check Also
Close