Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

नैनीताल में न्याय की डिजिटल उड़ान: ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ

एआई से मिलेगी अधिवक्ताओं को नई ताकत

नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन नैनीताल में गुरुवार को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित डिजिटल ई-लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी ने फीता काटकर किया इस अवसर पर उन्होंने इसे न्यायिक कार्यप्रणाली को गति देने वाली ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि उच्च न्यायालयों से प्रतिदिन आने वाले आदेशों और निर्णयों की त्वरित जानकारी अधिवक्ताओं और वादकारियों दोनों के लिए अत्यंत आवश्यक है जिला न्यायाधीश ने कहा कि डिजिटल संसाधनों के माध्यम से अधिवक्ता नवीनतम फैसलों और विधिक तथ्यों से तुरंत अवगत हो सकेंगे जिससे न्याय प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनेगी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद ने इस पहल को मील का पत्थर बताते हुए कहा कि ई-लाइब्रेरी में उच्चतम न्यायालय तथा देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों से जुड़े 27 लाख से अधिक प्रकरणों का डाटाबेस उपलब्ध है इससे अधिवक्ताओं को शोध कार्य में व्यापक सहायता मिलेगी जिससे समय की बचत भी होगी एसोसिएशन के सचिव दीपक रूवाली ने बताया कि डिजिटल ई-लाइब्रेरी अत्याधुनिक एआई फीचर से लैस है इसमें सिविल क्रिमिनल सर्विस ट्रिब्यूनल और एन.आई. एक्ट सहित विभिन्न प्रकार के मामलों में प्रश्न पूछने पर त्वरित और सटीक उत्तर प्राप्त किए जा सकेंगे साथ ही याचिकाओं और प्रार्थना पत्रों की ड्राफ्टिंग में भी यह प्रणाली बेहद उपयोगी सिद्ध होगी नई व्यवस्था से नैनीताल की न्यायिक कार्यप्रणाली में तकनीकी क्रांति का आगाज माना जा रहा है अधिवक्ताओं ने इसे डिजिटल युग की दिशा में एक सशक्त और दूरदर्शी कदम बताया है जिससे न्याय व्यवस्था और अधिक सुलभ सरल और प्रभावशाली बनेगी कार्यक्रम में उपाध्यक्ष शंकर सिंह चौहान वरिष्ठ अधिवक्ता मान सिंह बिष्ट हरिशंकर कंसल मनीष मोहन जोशी राजेश चंदोला सुशील शर्मा पंकज बिष्ट प्रीति साह मंजू कोटलिया बलवंत सिंह थलाल हरीश भट्ट प्रदीप परगाई चंद्रेश ममगई भरत भट्ट ओंकार गोस्वामी संजय सुयाल अर्चित गुप्ता संजय सिंह बिष्ट भानु प्रताप मौनी गंगा सिंह बोरा शारीक अली नीरज गोस्वामी मो बिलाल गौरव कुमार अनिल बिष्ट नीलेश भट्ट गौरव भट्ट चंद्रकांत बहुगुणा उमेश कांडपाल शिवांशु जोशी निखिल बिष्ट कमल चिलवाल सुभाष जोशी प्रदीप प्रसाद तारा आर्या दीपक दत्त मोहन नाथ गोस्वामी जयंत नैनवाल मुन्नी आर्या सरिता बिष्ट किरन आर्या आरती कामिनी गंगवार जया आर्या भावना जंतवाल मीनाक्षी तानुप्रिया जोशी दिव्या बार क्लर्क आनंद चंद्रा आदि मौजूद रहे।

Check Also
Close