Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन।

देहरादून,अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड के तत्वावधान में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन
हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज, लक्ष्मण चौक, में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गरिमा मय उपस्थिति अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल मुख्य अतिथि
नरेश बंसल (राज्यसभा सांसद, भाजपा राष्ट्रीय सह- कोषाध्यक्ष) एवं *अति विशिष्ट अतिथि प्रेमचंद अग्रवाल , खजान दास ,सविता कपूर मेयर सौरभ थपलियाल पुनीत मित्तल श्याम अग्रवाल रहे ।कार्यक्रम अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष दीपक गुप्ता रहे।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने सभी को रंगों के त्योहार होली की सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि आज पूरे भारतवर्ष में जगह-जगह होली के कार्यक्रम आईवीएफ के द्वारा आयोजित किया जा रहे हैं आज जो यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है वह हमारे बढ़ते हुए वैश्य परिवार का एक उदाहरण है जिसमें वैश्य परिवार ही सदस्यता भी निशुल्क कर दी गई है जिससे सभी वैश्य परिवार का सदस्य बन सकें। प्रेम और सौहार्द के साथ यह त्यौहार मनाए होलिका दहन में अहंकार, अन्याय और बुराई को त्यागने का ,प्रेम, दया और सेवा को अपनाने समाज सेवा और दान का संदेश देता है ।

अगर आज हम होली पर किसी से मनमुटाव मिटाकर गले मिलें, तो वही सच्ची होली होगी
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल जी ने होली की शुभकामनाएं एवं अपने विचार रखते हुए कहा कि अंतराष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन द्वारा होली मिलन का कार्यक्रम भी रंगों की तरह है अलग अलग रंग का समाज भी विविध है सब मिलकर ही इसको सुंदर बनाते है । तभी समाज का निर्माण होता है।
होली को केवल रंगों का नहीं, बल्कि भाईचारे और सद्भाव का पर्व होता है आई वी एफ समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम करके प्रेम और समानता को बढ़ाने का प्रयास करता रहता है होली सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर होली मनाने पर्व है।पहले समय में केमिकल रंग नहीं होते थे, इसलिए फूलों, हल्दी, चंदन और गुलाल से होली खेली जाती थी।यह प्रकृति और स्वास्थ्य के प्रति उनके सम्मान को दर्शाता था।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल ने कहा कि आज यह कार्यक्रम वैश्य परिवार का कुनबा बढ़ाने , सबसे मिलने , प्रेम ओर सौहार्द का संदेश देने के लिए किया जा रहा है आज सब लोग इस कार्यक्रम में शामिल हो सके इसलिए अवकाश का दिन चिह्नित किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया समन्वयक मधु जैन ने बताया कि होलीमिलनकार्यक्रम में आकर्षक मनमोहक होली मिलन कार्यक्रम किया गया जिसमे उत्तराखंड के बाल कलाकारों के साथ,फाल्गुन उत्सव जयपुर के जाने माने कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जैसे बृज वंदना, राधा कृष्ण स्तुति , राधा कृष्ण मिलन बरसाना, लठ मार होली, बरसाना ,लड्डू मार होली,फूलों की होली, राधा कृष्ण मिलन ,आरती राधा कृष्ण जी
कार्यक्रम में निशुल्क अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के सदस्यता (वैश्य मित्र) अभियान के द्वारा बहुत से लोगों ने सदस्यता प्राप्त की ।
प्रदेश महामंत्री रमेश गोयल कोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन जैन,प्रदेश युवा अध्यक्ष सचिन गुप्ता,प्रदेश मीडिया समन्वयक मधु सचिन जैन महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष नीता गर्ग, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विशाल, प्रदेश संगठन महामंत्री लच्छू गुप्ता, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रितु गोयल, प्रदेश महानगर अध्यक्ष निकुंज गुप्ता महामंत्री मनोज सिंघल ,अनुज जैन महानगर अध्यक्ष महिला प्रिया गुप्ता , एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Check Also
Close