Monday 22/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
परशुराम चौक पर पैदल यात्रियों के लिए खुला कटअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद की चारों शाखाओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजितरुद्रपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की रुद्रपुर, विवेकानंद, उधम सिंह एवं वीर सावरकर शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री रवि प्रजापति ने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक जीवन पद्धति है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज विश्वभर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की प्राचीन संस्कृति एवं जीवन दर्शन की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में श्री विजय भूषण गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष श्री मनोज अरोड़ा, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा अध्यक्ष श्री हरीश ग्रोवर, वीर सावरकर शाखा अध्यक्ष श्री सनी धवन, परिषद महामंत्री श्री राजेश सलूज, विष्णु सक्सेना, संजय ठुकराल, विपिन गुलाटी, विपिन लूथरा, प्रतीक तुलस्यान, हेमेंद्र गंगवार, संजय खेड़ा, ललित मोहन गोयल, उत्सव अग्रवाल, राहुल सिंघल, संजीव अरोड़ा, अंजू रामपाल सिंह, मिथिलेश गंगवार, स्नेहा राठौर, हंसी सक्सेना, नीलम हुरिया, शिखा हुरिया, विशाल हुंडिया, केशव खेड़ा, अभिनव खेड़ा, अमन अरोड़ा, विकास गोयल, अभि अग्रवाल एवं सार्थक गोयल उपस्थित रहे।अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।रुद्रपुर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की। रम्पुरा वार्ड संख्या 21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लापता बालक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाकर बालक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके। इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिया योग अपनाने का संदेशस्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोह
राज्य

चौथान में स्वास्थ्य का महाअभियान-रिक्साल गांव में 250 से अधिक मरीजों की निःशुल्क जांच,विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवा


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी के बीच चौथान क्षेत्र के रिक्साल गांव में रविवार को उम्मीद और राहत का बड़ा शिविर सजा। स्व.राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में ढाई सौ से अधिक ग्रामीणों के स्वास्थ्य की आधुनिक मशीनों से जांच की गई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श देकर आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गई। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में रहने वाले उन लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना था,जिन्हें छोटी-छोटी जांचों के लिए भी लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। ट्रस्ट की पहल पर दिल्ली से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम रिक्साल पहुंची,जहां सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। शिविर में महिला रोग,बाल रोग,अस्थि (हड्डी) रोग,फेफड़ों की समस्याएं,नेत्र रोग तथा उच्च रक्तचाप सहित विभिन्न बीमारियों की गहन जांच की गई। आधुनिक उपकरणों से ब्लड प्रेशर,शुगर,फेफड़ों की क्षमता और अन्य आवश्यक परीक्षण मौके पर ही किए गए,जिससे मरीजों को त्वरित और सटीक परामर्श मिल सका। ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय रावत ने बताया कि चौथान क्षेत्र में यह ग्यारहवां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य केवल उपचार तक सीमित नहीं,बल्कि ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी है। इससे पूर्व ट्रस्ट बूंगीधार,जगतपुरी और उफरैंखाल में भी सफलतापूर्वक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर चुका है,जहां सैकड़ों लोगों को लाभ मिला। शिविर में डॉ.समब्यूल ताज,डॉ.सी.पी.गुप्ता,डॉ.मुदित कुमार सिंह,डॉ.राजकुमार नेगी और डॉ.सलीम सहित अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। डॉक्टरों ने ग्रामीणों को संतुलित आहार,नियमित जांच और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने की सलाह भी दी। ग्रामीणों ने ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पहाड़ के दुर्गम क्षेत्रों में इस प्रकार के शिविर किसी वरदान से कम नहीं हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को घर-द्वार तक पहुंचाने की यह पहल निश्चित रूप से चौथान क्षेत्र में जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और विश्वास को नई मजबूती देगी।

Check Also
Close