Monday 22/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद की चारों शाखाओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजितरुद्रपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की रुद्रपुर, विवेकानंद, उधम सिंह एवं वीर सावरकर शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री रवि प्रजापति ने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक जीवन पद्धति है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज विश्वभर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की प्राचीन संस्कृति एवं जीवन दर्शन की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में श्री विजय भूषण गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष श्री मनोज अरोड़ा, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा अध्यक्ष श्री हरीश ग्रोवर, वीर सावरकर शाखा अध्यक्ष श्री सनी धवन, परिषद महामंत्री श्री राजेश सलूज, विष्णु सक्सेना, संजय ठुकराल, विपिन गुलाटी, विपिन लूथरा, प्रतीक तुलस्यान, हेमेंद्र गंगवार, संजय खेड़ा, ललित मोहन गोयल, उत्सव अग्रवाल, राहुल सिंघल, संजीव अरोड़ा, अंजू रामपाल सिंह, मिथिलेश गंगवार, स्नेहा राठौर, हंसी सक्सेना, नीलम हुरिया, शिखा हुरिया, विशाल हुंडिया, केशव खेड़ा, अभिनव खेड़ा, अमन अरोड़ा, विकास गोयल, अभि अग्रवाल एवं सार्थक गोयल उपस्थित रहे।अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।रुद्रपुर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की। रम्पुरा वार्ड संख्या 21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लापता बालक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाकर बालक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके। इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिया योग अपनाने का संदेशस्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीज
राज्य

दिशा की बैठक में महापौर ने उठाई रिंग रोड विस्तार की मांग

  • जनहित के कई अन्य मुद्दे भी उठाये

रूद्रपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में विकास और जनसमस्याओं के मुद्दे छाये रहे। क्षेत्रीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में महापौर ने रुद्रपुर की ‘लाइफलाइन’ से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाया। सांसद भट्ट ने महापौर के सुझावों पर मुहर लगाते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।

बैठक के दौरान महापौर ने शहर को भारी वाहनों के दबाव और आए दिन होने वाले सड़क हादसों से निजात दिलाने के लिए महत्वपूर्ण विषय रखते हुए नवनिर्मित रिंग रोड को राधा स्वामी सत्संग घर से आगे बढ़ाते हुए सीधे सिडकुल से जोड़ने की वकालत की। महापौर का तर्क था कि वर्तमान में अधूरा रिंग रोड अपने वास्तविक उद्देश्यों को पूरा करने में विफल साबित हो रहा है। यदि इसे सिडकुल की औद्योगिक इकाइयों से जोड़ दिया जाता है, तो शहर के भीतर ट्रकों और भारी वाहनों का प्रवेश कम होगा, जिससे जाम की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा और भारी वाहनों से होने वाले सड़क हादसों पर भी विराम लगेगा। इस प्रस्ताव पर सांसद अजय भट्ट और जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने भी सहमति जताई और केंद्र सरकार को इसका विस्तृत प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया।

महापौर ने समाज कल्याण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत बीएचईएल के समीप बनी दुकानों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से ये दुकानें बनकर तैयार हैं, लेकिन पात्रों को आवंटन न होने के कारण सरकारी संपत्ति का लाभ जरूरतमंदों को नहीं मिल पा रहा है। सांसद ने इस मामले में विभागीय अधिकारियों को अविलंब कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही, बरसात के मौसम में शहर में होने वाले जलभराव और जर्जर ड्रेनेज सिस्टम पर भी गंभीर चर्चा हुई। महापौर ने अवगत कराया कि बड़े स्तर पर ड्रेनेज सिस्टम का प्रस्ताव तैयार है, जिसे केंद्रीय स्तर पर मंजूरी की दरकार है। उन्होंने सांसद से इस योजना की पैरवी करने का आग्रह किया ताकि शहरवासियों को हर साल होने वाले आर्थिक नुकसान और जलभराव की समस्या से स्थाई मुक्ति मिल सके। इसके अलावा महापौर ने पेयजल समस्या का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पेयजल के लिए चलाई गयी महत्वाकांक्षी योजना का लाभ अभी तक सभी को नहीं मिल पा रहा है,

सांसद अजय भट्ट ने महापौर द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं को जनहित में आवश्यक बताते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में जिले के आला अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Check Also
Close