Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

हरिद्वार*उत्तराखंड

अमित शाह के हरिद्वार दौरे से पहले हलचल तेज, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित हरिद्वार दौरे को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर बैरागी कैंप स्थित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियों को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है और हर विभाग को अपनी जिम्मेदारियां तय समय में पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है, जिसमें प्रदेश में हुए विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और नई भारतीय न्याय संहिता से जुड़े प्रावधानों को भी आम जनता तक पहुंचाने के लिए अलग से प्रदर्शनी लगाई जाएगी, ताकि लोग नए कानूनों और उनके प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल कर सकें।कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पांच लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत नागरिकता प्रमाण पत्र भी सौंपेंगे। प्रमाण पत्र मिलने के बाद ये सभी लोग आधिकारिक रूप से भारत के नागरिक बन जाएंगे, जिसे कार्यक्रम का एक अहम और प्रतीकात्मक क्षण माना जा रहा है।गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। बैरागी कैंप में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, प्रोटोकॉल, यातायात और जनसभा से जुड़ी व्यवस्थाओं का मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गहन निरीक्षण किया। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पहले से ही अलर्ट मोड में है और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Check Also
Close