Saturday 07/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन–डाॅ.धन सिंह रावतकार्मिकों के हित में संघ भवन निर्माण को लेकर तेज हुई पहल,प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापनपीएमश्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज डांगचौरा में हुआ प्रेरक मार्गदर्शन सत्रपशुपालन विभाग की योजनाओं से गांवों में बढ़ रहा स्वरोजगारअलकनंदनी सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 31 महिलाओं को मिला सम्मान,महिला चक्रव्यूह मंचन बना आकर्षण का केंद्रनशा माफिया नाजिम के घर पर चलेगा बुल्डोजर: महापौरमहापौर विकास शर्मा ने केन्द्रीय गृह मंत्री का किया स्वागतभूतबंगला विवाद पर वर्गविशेष के लोगो को विधायक शिव अरोरा की खुली चुनौती हिन्दू परिवार उनके बीच मे एक हीं क्यों ना हो हिन्दू दीपावली – होली दम ख़म से मनाएंगे रोक सको तो रोक लोविधायक के हस्तक्षेप के बाद महिला से अभद्रता करने पुलिसकर्मी हुआ लाइन हाजिररुद्रपुर में बीएलके-मैक्स ​हॉस्पिटल की मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत
राज्य

मा० उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा जनपद ऊधमसिंहनगर की तहसील काशीपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित एस्कॉर्ट फार्म भूमि से संबंधित विभिन्न रिट याचिकाओं में सुनवाई हेतु दिये गये आदेशों के अनुपालन में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया द्वारा शनिवार को जिला सभागार में याचिकाकर्ताओं की उपस्थिति में सुनवाई की गयी। सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने याचिकाकर्ताओं को साक्ष्य/अभिलेख प्रस्तुत करने हेतु एक सप्ताह का अन्तिम अवसर दिया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि मा० उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा जनपद ऊधमसिंहनगर की तहसील काशीपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित एस्कॉर्ट फार्म भूमि से संबंधित विभिन्न रिट याचिकाओं में सुनवाई करते हुए पृथक-पृथक आदेश पारित किये गए है। जिलाधिकारी ने बताया कि मा० उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा पारित उपरोक्त आदेश के अनुपालन अनुरुप याचिककर्ताओं द्वारा प्रस्तुत प्रत्यावेदनों पर सुनवाई करते हुए अपने-अपने समर्थन में साक्ष्य/अभिलेख प्रस्तुत करने हेतु एक सप्ताह का अन्तिम अवसर दिया गया।
सुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, ओसी ऋचा सिंह, गौरव पाण्डेय, जिला शासकीय अधिवक्ता मनोज कुमार तिवारी, बरीत सिंह, पटल सहायक सचिन काला सहित याचिकाकर्ता आदि मौजूद थे व वर्चुअल माध्यम से उप जिलाधिकारी काशीपुर, तहसीलदार जुड़े थे।

Check Also
Close