Monday 22/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद की चारों शाखाओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजितरुद्रपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की रुद्रपुर, विवेकानंद, उधम सिंह एवं वीर सावरकर शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री रवि प्रजापति ने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक जीवन पद्धति है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज विश्वभर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की प्राचीन संस्कृति एवं जीवन दर्शन की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में श्री विजय भूषण गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष श्री मनोज अरोड़ा, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा अध्यक्ष श्री हरीश ग्रोवर, वीर सावरकर शाखा अध्यक्ष श्री सनी धवन, परिषद महामंत्री श्री राजेश सलूज, विष्णु सक्सेना, संजय ठुकराल, विपिन गुलाटी, विपिन लूथरा, प्रतीक तुलस्यान, हेमेंद्र गंगवार, संजय खेड़ा, ललित मोहन गोयल, उत्सव अग्रवाल, राहुल सिंघल, संजीव अरोड़ा, अंजू रामपाल सिंह, मिथिलेश गंगवार, स्नेहा राठौर, हंसी सक्सेना, नीलम हुरिया, शिखा हुरिया, विशाल हुंडिया, केशव खेड़ा, अभिनव खेड़ा, अमन अरोड़ा, विकास गोयल, अभि अग्रवाल एवं सार्थक गोयल उपस्थित रहे।अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।रुद्रपुर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की। रम्पुरा वार्ड संख्या 21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लापता बालक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाकर बालक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके। इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिया योग अपनाने का संदेशस्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीज
राज्य

महापौर विकास शर्मा ने केन्द्रीय गृह मंत्री का किया स्वागत

  • नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के मार्गदर्शन में 2027 में फिर खिलेगा कमलः विकास शर्मा

हरिद्वार/रूद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने उत्तराखण्ड के महत्वपूर्ण दौरे पर आए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में शिष्टाचार भेंट की। महापौर ने देवभूमि आगमन पर गृह मंत्री अमित शाह को गुलाब का फूल भेंट कर अभिनंदन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

महापौर विकास शर्मा हरिद्वार में आयोजित ‘धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस ऐतिहासिक रैली के दौरान उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री के ओजस्वी संबोधन को सुना और उसे कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि धामी सरकार के चार सफल वर्षों के उपलक्ष्य में आयोजित यह रैली भव्यता और जन-उत्साह की दृष्टि से अभूतपूर्व रही।

समारोह के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री ने उत्तराखण्ड की प्रगति को नई गति देते हुए 1100 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। महापौर विकास शर्मा ने इन योजनाओं को राज्य के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के इस सहयोग से प्रदेश के समग्र विकास का मार्ग और अधिक सुदृढ़ हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचेगा।

महापौर ने कहा कि अमित शाह के संबोधन ने संगठन और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है। उनके ओजस्वी विचारों से प्रेरित होकर प्रत्येक कार्यकर्ता अब और अधिक प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा और पार्टी संगठन के कार्यों में जुटेंगे। गृह मंत्री द्वारा प्रदेश में तीसरी बार प्रचण्ड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने के आह्वान पर महापौर ने कहा कि यह संकल्प निश्चित रूप से पूर्ण होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के युवा नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी 2027 में फिर से इतिहास रचेगी। जनता का अटूट विश्वास और सरकार के विकासपरक कार्य यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार भारी बहुमत के साथ सत्ता में आए।

Check Also
Close