Monday 09/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
राज्य

जनसुनवाई में 61 शिकायतें दर्जमुख्यमंत्री के निर्देश पर हरिद्वार वासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित इस जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित लगभग 61 शिकायतें दर्ज की गईं।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि 61 शिकायत दर्ज की गई है और इसमें जो शिकायतें हैं वह नगर निगम क्षेत्र से सम्बंधित है साथ ही अवैध अतिक्रमण से सम्बंधित, राशन से सम्बंधित और साथ ही पूर्व में कुछ काम किए गए हैं ब्लॉक के द्वारा उसमे जांच से सम्बंधित अधिकतर अधिकतर शिकायतों में सम्बंधित अधिकारी मौके पर मौजूद थे, उनके द्वारा समाधान किया गया कुछ स्थानों पर फील्ड निरीक्षण के भी आदेश दिए गए हैं ओर कुछ जो तहसीलो से संबंधित मुद्दे है वहाँ पर एसडीएम को भी बता दिया गया है आज ही शिकायतकर्ताओं से संपर्क करेंगे और उनकी शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।

Check Also
Close