Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।

2027 विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चुनाव को लेकर लोहाघाट में अभी से माहौल गरमाने लगा है। भाजपा में अभी से 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर दावेदार सामने आने लगे। दावेदारों के सामने आने पर लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व विधायक ने कहा लोग पार्टी से टिकट मांग रहे हैं और वह जनता के बीच जाकर वोट व जनता का आशीर्वाद मांग रहे हैं। कहा जनता का प्यार व आशीर्वाद उन्हे मिल रहा। जनता 2022 की गलती पर पछता रही है जनता को 2027 का इंतजार है। कहा इन 4.5 सालों में लोहाघाट विधानसभा 20 साल पीछे हो गई है। पूर्व विधायक ने कहा 2022 में पार्टी के ही कुछ लोगों ने पार्टी व उनके खिलाफ खिलाफ कार्य कर कांग्रेस को जिताया था। जिस कारण यह सीट बीजेपी के हाथ से निकल गई। कहा आज वही लोग पार्टी में शीर्ष पदों पर बैठे हैं और टिकट की मांग कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश संगठन मंत्री पर भी इन लोगों का साथ देने के आरोप लगाए। पूर्व विधायक ने कहा जनता के आशीर्वाद से वह 2027 विधानसभा चुनाव के टिकट को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है कहा जनता जिसके साथ है पार्टी उसी को टिकट देगी ।कहा 2027 में वह जनता के आशीर्वाद से एक बार फिर से लोहाघाट विधानसभा की सीट को भाजपा की झोली में डालेंगे। उन्होंने लोहाघाट विधायक की कार्यप्रणाली पर भी उंगली उठाते हुए कहा आज करोड़ों रुपए विधायक निधि मिलने के बावजूद क्षेत्र के विकास कार्य पूरी तरह ठप हो चुके हैं। फिलहाल लोहाघाट हॉट सीट में अभी से चुनाव को लेकर माहौल गरमाने लगा है। तो वहीं चंपावत विधानसभा में अभी मामला ठंडा पड़ा हुआ है क्योंकि चंपावत विधानसभा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधायक है। जिस कारण अभी कोई भी दावेदार निकलकर सामने नहीं आ रहा है।

Check Also
Close