Monday 22/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद की चारों शाखाओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजितरुद्रपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की रुद्रपुर, विवेकानंद, उधम सिंह एवं वीर सावरकर शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री रवि प्रजापति ने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक जीवन पद्धति है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज विश्वभर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की प्राचीन संस्कृति एवं जीवन दर्शन की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में श्री विजय भूषण गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष श्री मनोज अरोड़ा, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा अध्यक्ष श्री हरीश ग्रोवर, वीर सावरकर शाखा अध्यक्ष श्री सनी धवन, परिषद महामंत्री श्री राजेश सलूज, विष्णु सक्सेना, संजय ठुकराल, विपिन गुलाटी, विपिन लूथरा, प्रतीक तुलस्यान, हेमेंद्र गंगवार, संजय खेड़ा, ललित मोहन गोयल, उत्सव अग्रवाल, राहुल सिंघल, संजीव अरोड़ा, अंजू रामपाल सिंह, मिथिलेश गंगवार, स्नेहा राठौर, हंसी सक्सेना, नीलम हुरिया, शिखा हुरिया, विशाल हुंडिया, केशव खेड़ा, अभिनव खेड़ा, अमन अरोड़ा, विकास गोयल, अभि अग्रवाल एवं सार्थक गोयल उपस्थित रहे।अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।रुद्रपुर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की। रम्पुरा वार्ड संख्या 21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लापता बालक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाकर बालक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके। इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिया योग अपनाने का संदेशस्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीज
राज्य

एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति का अपराधियों पर सख्त प्रहार — गैंगस्टर एक्ट में 04 गिरोहबंद अभियुक्त गिरफ्तार

➡️ माननीय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति के जनपद में सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर/बाजपुर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ITI के नेतृत्व में थाना ITI पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई।

➡️ दिनांक 10/03/2026 को थाना ITI में पंजीकृत FIR संख्या 71/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत लोक व्यवस्था को प्रभावित करने वाले गिरोह के 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

➡️ उक्त गिरोह द्वारा आम जनता के साथ मारपीट, धमकी देकर जमीनों की फर्जी बिक्री दिखाकर आर्थिक लाभ अर्जित करने जैसी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा था। इनकी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने हेतु गिरोहबंद अधिनियम के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की गई।

➡️ गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

➡️ जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस का अपराधियों व संगठित गिरोहों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

  1. आशीष चौहान उर्फ पटवारी पुत्र गिरवर सिंह, उम्र 37 वर्ष, निवासी वैशाली कॉलोनी, कोतवाली ITI
  2. अमरजीत सिंह पुत्र दरबारा सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी वैशाली कॉलोनी खड़कपुर देवीपुरा, कोतवाली ITI
  3. गुरुप्रेम सिंह पुत्र हरजिंद्र सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी पटेलनगर, कोतवाली काशीपुर
  4. कुलविंदर सिंह उर्फ जस्सी पुत्र हरभजन सिंह, उम्र 36 वर्ष, निवासी वार्ड नं० 17 मनसा देवी कानूनगोयान, थाना काशीपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर

गिरफ्तारी टीम

➡️ निरीक्षक रवि कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ITI
➡️निरीक्षक राजेन्द्र सिंह डांगी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसपुर
➡️निरीक्षक सुनील सुतेड़ी, प्रभारी SOG काशीपुर
➡️व0उ0नि0 जावेद मलिक, कोतवाली जसपुर
➡️उ0नि0 देवेन्द्र मेहता, प्रभारी चौकी बांसफोड़ान
➡️उ0नि0 कौशल भाकुनी, प्रभारी चौकी कटोराताल
➡️उ0नि0 सौरभ भारती, प्रभारी चौकी प्रतापपुर
➡️उ0नि0 देवेन्द्र सामन्त, कोतवाली काशीपुर
➡️हे0का0 विनय कुमार, SOG काशीपुर
➡️हे0का0 दीपक, SOG काशीपुर
➡️का0 हरीश, SOG काशीपुर
➡️का0 गिरीश मठपाल, कोतवाली काशीपुर
➡️का0 284 नरेश चौहान, कोतवाली ITI

Check Also
Close