Tuesday 21/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर : भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर महानगर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं में शोभायात्रा पर पुष्पांजलि अर्पित कर जोरदार स्वागत किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महानगर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में स्थानीय महाराणा प्रताप चौक पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर भगवान परशुराम जी की जयंती पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि भगवान परशुराम हम सबके आराध्य हैं। उनके जीवन के त्याग और समर्पण की शिक्षा से हम सबको संकल्प लेना चाहिए। वही एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने भगवान परशुराम के जीवन को निष्ठा, त्याग और समर्पण के भाव वाला बताया। वही पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, ब्रह्मपाल, अरुण चौहान, इंदू मान, सुभाष पाल, और त्रिलोक सिंह अधिकारी ने भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही इस अवसर पर एड.हरीश कुमार सिंह, एड. इंदर सिंह, एड.सुरेंद्र बटला, प्रीत बंब, परम सिद्धू सुंदरलाल पाल, डॉ. करण पाल, जगदीश पाल, डॉ. रमेश कश्यप, विनोद शर्मा होंडा, इलियास महागिर, मंसूर मेफेयर, अनिल शर्मा, संजीव शर्मा, कृष्ण कुमार, पार्षद रशीद फारुकी, नौशाद सोनू, अफसर अली, मीना आर्य, कुमकुम सक्सेना, जितेंद्र सरस्वती, राकेश भगत, इफ्तिखार सैफी, शरीम सैफी, सादन इकबाल, रवि पपने, मो. सैफ आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।नई शिक्षा नीति के संदर्भ में भारतीय ज्ञान परंपरा का मंथन-संगोष्ठी ने दिए शिक्षा के भविष्य को दिशा देने वाले ठोस सूत्रपौड़ी में हरित विकास की नई पटकथा-वन संरक्षण,भूमि सुधार और रोजगार सृजन के लिए पायलट योजना को मिली रफ्तार10 साल का हिसाब मांगेगा देवप्रयाग-विकास ठप,अब जनता करेगी फैसलापर्यटकों का बढ़ता सैलाब और एक्सप्रेसवे का असर, मसूरी में जाम से राहत के लिए ‘लंबीधार-किमाड़ी रोड’ बनेगी नया सहारा23 किमी सड़क चौड़ीकरण को रफ्तार, मई से काम शुरू, मुख्य मार्ग पर दबाव कम करने की बड़ी तैयारी मसूरी। मसूरी में पर्यटन सीजन सिर पर है और इसी के साथ यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। खासकर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में बड़ा इजाफा होने की उम्मीद है। ऐसे में मसूरी की सड़कों पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ सकता है। पहले ही जाम की समस्या से जूझ रहे शहर में गांधी चौक से किंक्रेग मार्ग तक लगने वाले लंबे जाम पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। अब एक्सप्रेसवे के बाद यह समस्या और विकराल होने की आशंका है।लंबीधार-किमाड़ी रोड पर टिकी उम्मीदेंयातायात दबाव को कम करने के लिए 23 किलोमीटर लंबी लंबीधार-किमाड़ी (एलकेडी) रोड को सबसे बड़ा विकल्प माना जा रहा है। यह मार्ग गढ़ी कैंट के सप्लाई क्षेत्र से शुरू होकर मसूरी झील के पास मुख्य मार्ग से जुड़ता है, जिससे देहरादून से आने वाले वाहनों को सीधे वैकल्पिक रास्ता मिल सकेगा। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा इस सड़क के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया का एक अहम चरण पूरा कर लिया है और शेष औपचारिकताएं जल्द पूरी करने का दावा किया है।मई से धरातल पर दिखेगा कामअधिशासी अभियंता राजेश कुमार के अनुसार, अप्रैल तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदार के साथ अनुबंध कर लिया जाएगा। इसके बाद मई माह से चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा और अगले 6 से 7 महीनों में सड़क को पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य है।पर्यटन बनाम ट्रैफिक, बड़ा संतुलनविशेषज्ञों का मानना है कि मसूरी में हर साल बढ़ रही पर्यटकों की संख्या शहर की अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक है, लेकिन इसके साथ यातायात और इंफ्रास्ट्रक्चर पर दबाव भी बढ़ता जा रहा है। यदि समय रहते वैकल्पिक मार्ग विकसित नहीं किए गए, तो जाम की समस्या पर्यटन पर भी असर डाल सकती है।प्रशासन के लिए बड़ी चुनौतीआने वाले महीनों में प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती पर्यटन और यातायात के बीच संतुलन बनाने की होगी। लंबीधार-किमाड़ी रोड का चौड़ीकरण इस दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे मसूरी के मुख्य मार्ग पर दबाव कम होने की उम्मीद है।मतदाता सूची शुद्धिकरण पर सख्ती-एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों संग मंथन,पारदर्शिता और जिम्मेदारी पर जोरसिडकुल-एमबीआर बॉर्डर पर नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा प्रहार: कार सवार दो तस्कर दबोचे, 12.91 ग्राम स्मैक बरामद, एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज।भगवान परशुराम के नाम से बनेगा तीन मंजिला कम्युनिटी हॉलः विकास शर्माबंग भवन के लिए नई भूमि चिन्हितकांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा हुआ बेनकाबः विकास शर्मा
राज्य

डीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंड


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया के निर्देशन में जनपद में एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने और घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन व पूर्ति विभाग की टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान कोटद्वार में लालबत्ती चौराहे पर एक पिकअप वाहन से 20 खाली व्यावसायिक गैस सिलेंडर और 15 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। उपजिलाधिकारी संदीप कुमार के नेतृत्व में नायब तहसीलदार,बाट-माप निरीक्षक और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर वाहन को पकड़कर सिलेंडरों को जब्त किया। मामले में वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत जिले में कुल 203 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया,जिनमें 8 गैस गोदाम,3 पेट्रोल पंप और 189 व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल रहे। जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर दो मामलों में 4600-4600 रुपये का अर्थदंड लगाया गया,जबकि दो घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। श्रीनगर में सीओ पुलिस अनुज कुमार,तहसीलदार दीपक भंडारी और पूर्ति निरीक्षक विवेक कैन्तुरा की संयुक्त टीम ने एक गैस गोदाम और दो व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अवैध रूप से उपयोग में लाए जा रहे दो घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इसके अलावा पूर्ति निरीक्षक केसी बौंठियाल ने दुगड्डा क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप और 16 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों,पूर्ति निरीक्षक विजय डोभाल ने पौड़ी क्षेत्र में 11 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। तहसीलदार धुमाकोट कुंदन सिंह नयाल और पूर्ति विभाग की टीम ने धुमाकोट व नैनीडांडा क्षेत्र में एक गैस गोदाम और 19 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की। पूर्ति निरीक्षक विजय डोभाल ने चाकीसैंण क्षेत्र में 16 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया,जहां अनियमितता मिलने पर दो मामलों में 4600 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। पूर्ति निरीक्षक राकेश पंत ने कोट व खोलाचौरी क्षेत्र में 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर दो मामलों में 4600 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। पूर्ति निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने चैलूसैंण क्षेत्र में सात प्रतिष्ठानों,पूर्ति निरीक्षक हेमेंद्र कुमार ने पाबों क्षेत्र में 13 प्रतिष्ठानों तथा अभिषेक कर्णवाल ने लैंसडाउन क्षेत्र में आठ प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। वहीं उपजिलाधिकारी रेखा आर्य के नेतृत्व में सतपुली क्षेत्र में 13 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। पूर्ति निरीक्षक दिग्विजय राणा ने नौगांवखाल व पोखड़ा क्षेत्र में एक गैस गोदाम,दो पेट्रोल पंप और 27 प्रतिष्ठानों की जांच की। पूर्ति निरीक्षक सचिन भट्ट ने थलीसैंण क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप और छह प्रतिष्ठानों,जबकि पूर्ति निरीक्षक प्रियंका बिष्ट और विशेष राठौर ने उफरैंखाल व रिखणीखाल क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप और 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इसके अलावा पूर्ति निरीक्षक दिव्या मुखिया ने लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 16 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और तीन आश्रमों का निरीक्षण किया। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद पौड़ी गढ़वाल अन्तर्गत संचालित समस्त गैस एजेंसियों में घरेलू गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तथा आपूर्ति भी सुचारू है। समस्त उपभोक्ताओं से अपील है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और न ही अफवाह फैलाए। जनपद में आज भी घरेलू,गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हुई है तथा जनपद को निरन्तर रूप से घरेलू गैस प्राप्त हो रही है। उन्होंने सभी घरेलू गैस उपभोक्ताओं से यह भी अपील कि है कि अनावश्यक अफवाहों पर ध्यान न दें तथा निर्धारित समयावधि (25 दिन) के उपरान्त ही अपनी गैस हेतु बुकिंग कराएं। उन्होंने बताया कि घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग और गैस आपूर्ति में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Check Also
Close