सितारगंज से बरुआ बाग तक भव्य निशान यात्रा, गूंजे बाबा खाटू श्याम के जयकारे

सितारगंज में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहां श्याम भक्तों द्वारा सितारगंज से बरुआ बाग तक भव्य निशान यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर पैदल चलते हुए नजर आए। पूरे रास्ते श्याम भक्तों द्वारा “बाबा खाटू श्याम के जयकारे” लगाए जा रहे थे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
निशान यात्रा श्री सनातन धर्म मंदिर, सितारगंज से शुरू होकर बरुआ बाग तक पहुंची। इस दौरान भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा में शामिल रहे वहीं श्री सनातन धर्म मंदिर में उपस्थित एक श्याम भक्त ने बताया कि बरुआ बाग में जल्द ही बाबा खाटू श्याम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक मंदिर का निर्माण पूरा नहीं हो जाता, तब तक सभी श्याम भक्त हर एकादशी के अवसर पर सितारगंज से बरुआ बाग तक इसी तरह निशान यात्रा निकालते रहेंगे निशान यात्रा में शामिल भक्तों ने बाबा खाटू श्याम से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना भी की।
