Thursday 07/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
तीन राज्यों की जीत पर भाजपाईयों ने भगत सिंह चौक पर मनाया जश्नपुरानी पेंशन बहाली पर आर-पार का ऐलान-2027 बनेगा निर्णायक रण,कर्मचारियों की हुंकार से गूंजा उत्तराखंडगढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में गूंजे शब्दों के स्वरमसूरी में जाम से बेहाल लोग, सड़क किनारे खड़े वाहनों ने रोकी रफ्तार, पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल पर्यटन सीजन के बीच मसूरी में रविवार को भी लोगों को जाम से राहत नहीं मिल सकी। शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आई और प्रशासन के तमाम दावे धरातल पर फेल होते दिखाई दिए। रात करीब नौ बजे मसूरी-देहरादून मार्ग पर लाइब्रेरी बस स्टैंड के नीचे सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण लंबा जाम लग गया, जिससे रोडवेज बस समेत कई वाहन घंटों फंसे रहे।स्थिति इतनी खराब हो गई कि दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन एक ओर सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुलेआम वाहन खड़े किए जा रहे हैं और कोई रोक-टोक नहीं दिखाई दे रही।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियां बाहरी राज्यों, खासकर हरियाणा नंबर की थीं। लोगों का आरोप है कि इन वाहनों को घंटों सड़क किनारे खड़ा रहने दिया जाता है, जिससे हर दिन जाम की स्थिति पैदा होती है। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस तरह अवैध पार्किंग कैसे हो रही है।स्थानीय नागरिकों ने पुलिस व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। लोगों का आरोप है कि कुछ स्थानों पर कथित मिलीभगत और लापरवाही के कारण वाहन चालक बेखौफ होकर सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं की गई तो पर्यटन सीजन में हालात और बिगड़ सकते हैं।व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने कहा कि लगातार लग रहे जाम का सीधा असर मसूरी के पर्यटन कारोबार पर पड़ रहा है। पर्यटक घंटों जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं, जिससे शहर की छवि खराब हो रही है। लोगों ने मांग की कि राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित की जाए और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।स्थानीय लोगों का कहना है कि मसूरी में हर साल पर्यटन सीजन के दौरान जाम की यही स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन केवल कागजी योजनाओं तक सीमित रहता है। उन्होंने मांग की कि ट्रैफिक प्रबंधन के लिए स्थायी योजना बनाई जाए, ताकि लोगों और पर्यटकों को राहत मिल सके।नो एंट्री’ पर बवाल: मसूरी माल रोड बैरियर पर पर्यटक दंपती और स्थानीय लोगों में मारपीट, चप्पल-घूंसे चले, देर रात तक कोतवाली में हंगामाएक घंटे तक सड़क पर खड़ी रही कार, लगा लंबा जाम; दोनों पक्षों पर कार्रवाई की तैयारी पर्यटन नगरी मसूरी में रविवार देर शाम माल रोड बैरियर पर उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब दिल्ली से आए एक पर्यटक ने प्रतिबंधित समय में माल रोड के अंदर वाहन ले जाने की जिद पकड़ ली। मामूली कहासुनी देखते ही देखते सड़क पर खुलेआम मारपीट में बदल गई। पर्यटक दंपती और स्थानीय लोगों के बीच जमकर चप्पल, लात-घूंसे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को हालात संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।बंगाल-असम में भाजपा की जीत पर मसूरी में जश्न, मंत्री गणेश जोशी बोले— “मोदी मैजिक बरकरार”में पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की खुशी मसूरी में भी देखने को मिली। सोमवार को मसूरी के माल रोड पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मिठाई बांटकर तथा आतिशबाजी कर जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और भाजपा के समर्थन में नारेबाजी भी की।
राज्य

चुनाव के लिए अभेद्य दुर्ग की तरह तैयार करें अपना बूथः दुष्यंत गौतम

  • नगर निगम सभागार में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

रूद्रपुर । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी मोड में जुटने का आह्वान किया है। नगर निगम सभागार में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन की मजबूती और बूथ स्तर की सक्रियता ही जीत का असली आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मूल मंत्र देते हुए कहा कि बूथ जीता, तो चुनाव जीता। गौतम ने कहा कि पूरे देश के साथ-साथ उत्तराखंड में भी पार्टी का विशेष प्रशिक्षण अभियान जारी है, जिसका लक्ष्य प्रत्येक बूथ को अभेद्य बनाना है।

दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि भाजपा को राजनीतिक क्षेत्र में अजर-अमर बनाने की जिम्मेदारी समर्पित कार्यकर्ताओं के कंधों पर है। उन्होंने बीएलए की महत्ता पर जोर देते हुए बताया कि उत्तराखंड में पार्टी शत-प्रतिशत बीएलए-प्रथम बना चुकी है और जल्द ही बीएलए-द्वितीय की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में धामी सरकार ने भ्रष्टाचार पर प्रहार और जनहित के कड़े फैसलों से पूरे देश के सामने एक नई नजीर पेश की है। आज मुख्यमंत्री राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड का निर्माण करने के लिए दिन-रात समर्पित हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुसार यह दशक उत्तराखंड का ही होगा और केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार की नीतियों के दम पर भाजपा प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ हैट्रिक लगाएगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि प्रदेश की जनता का अटूट भरोसा भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा और डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों पर है। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि रुद्रपुर विधानसभा में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य हमारी सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की उपलब्धियों के साथ जनता के बीच जाएं।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में रुद्रपुर नगर निगम क्षेत्र सहित पूरे जिले के बुनियादी ढांचे को ऐतिहासिक रूप से मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि आज सरकार की नीतियां हर गरीब और जरूरतमंद के दरवाजे तक पहुंच रही हैं, जो आगामी 2027 के चुनाव में भाजपा की जीत का मार्ग प्रशस्त करेंगी। विकास शर्मा ने जोर देकर कहा कि पार्टी का प्रत्येक पार्षद और कार्यकर्ता संगठन के निर्देशानुसार चुनावी समर के लिए पूरी तरह तैयार है और हम एक बार फिर प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाकर इतिहास दोहराएंगे। इस दौरान एसआईआर को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारियां साझा की गईं।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री तरुण दत्ता, सुरेश कोली, राजेश जग्गा, रामपाल सिंह, सुशील चौहान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राष्ट्रीय महामंत्री का नगर निगम में गर्मजोशी से स्वागत

नगर निगम सभागार पहुंचने पर राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम का भव्य स्वागत किया गया। महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी अगवानी की। कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों से परिसर को गुंजायमान कर दिया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। राष्ट्रीय महामंत्री ने कार्यकर्ताओं के इस उत्साह को देखकर उनकी सराहना की और इसे आगामी जीत का शुभ संकेत बताया।

त्रिशूल चौक की भव्यता देख गदगद हुए दुष्यंत गौतम

कार्यकर्ता सम्मेलन के उपरांत भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने नगर निगम द्वारा नवनिर्मित त्रिशूल चौक का अवलोकन किया। चौक की भव्यता और वहां की गई नक्काशी को देखकर वह गदगद हो उठे और इसके लिए महापौर विकास शर्मा की जमकर सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि महापौर ने रुद्रपुर शहर को एक विशिष्ट धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान देने के लिए यह अत्यंत सराहनीय कार्य किया है। ऐसे कार्यों से न केवल शहर का सौंदर्य बढ़ता है, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा भी मिलती है।

Check Also
Close