Saturday 21/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
बाईपास चौड़ीकरण की जद में आ रहे व्यापारियों को महापौर ने दिया राहत दिलाने का आश्वासनमहापौर ने राधा गोविंद मंदिर में किया 20 लाख की लागत से फर्श निर्माण का शिलान्यास“मेरी मईया ने कैसी सौगात दे दी, जागरण के लिए सारी रात दे दी”केन्द्रीय रक्षा मंत्री की रैली में रूद्रपुर से जायेंगे हजारों कार्यकर्ताः विकास शर्माजिला सहकारी बैंकों में कोई वित्तीय गड़बड़ी नहीं, खबरें भ्रामक: अपर निबंधक ईरा उप्रेतीदेहरादून।उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंकों में कथित घपले को लेकर प्रकाशित समाचारों पर सहकारिता विभाग ने स्पष्ट रुख अपनाया है। अपर निबंधक ईरा उप्रेती ने इन खबरों को पूरी तरह से गलत, भ्रामक और तथ्यहीन बताया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसी भी जिला सहकारी बैंक में किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता या गड़बड़ी सामने नहीं आई है। समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों से आम जनता में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जबकि वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है।ईरा उप्रेती ने जानकारी देते हुए बताया कि आयकर विभाग द्वारा की गई कार्रवाई किसी घपले की जांच नहीं, बल्कि स्टेटमेंट ऑफ फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन (SFT) रिटर्न के सत्यापन की एक सामान्य प्रक्रिया थी। इस प्रक्रिया के तहत बैंकों द्वारा आयकर विभाग के पोर्टल पर अपलोड किए गए वित्तीय लेनदेन के आंकड़ों की तकनीकी जांच की जाती है।उन्होंने बताया कि इसी क्रम में 30 दिसंबर 2025 को आयकर विभाग, देहरादून के अधिकारियों द्वारा जिला सहकारी बैंक लिमिटेड गढ़वाल (कोटद्वार) के मुख्यालय में वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2024-25 तक के SFT रिटर्न का सत्यापन किया गया।अपर निबंधक ने स्पष्ट किया कि यह जांच नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है और इसमें किसी प्रकार की वित्तीय गड़बड़ी या अनियमितता नहीं पाई गई है। उन्होंने मीडिया से भी अपील की कि बिना तथ्यों की पुष्टि किए इस प्रकार की भ्रामक खबरें प्रकाशित न की जाएं।आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने सितारगंज में किया बड़ा संगठनात्मक ऐलान, संदीप कुमार बने विधानसभा अध्यक्ष।खटीमा 20 मार्च , 2026 सूचना। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान हेलीपैड लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है इसलिए अधिकारी जन समस्याओं का त्वरित समाधान करें।टीएमयू फिजियोथेरेपी के स्टुडेंट्सने की साई की एजुकेशनल विजिटहिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट के यशस्वी डॉ. लवनीश कुमार का भाकियू (सर्व) ने जताया आभार किया अभिनंदनतकमील-ए-कुरआन के मुबारक मौके पर इमाम का सम्मान, सितारगंज में मोहब्बत और एकता की अनोखी मिसाल।
राज्य

हल्द्वानी में 21 मार्च को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा की तैयारियों को लेकर भाजयुमो की बैठक सम्पन्न

रुद्रपुर। भाजपा जिला कार्यालय, रुद्रपुर में धामी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 21 मार्च को हल्द्वानी में प्रस्तावित केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की भव्य जनसभा को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रदेश महामंत्री भाजयुमो दीपेन्द्र कोश्यारी एवं जिलाध्यक्ष भाजयुमो विपिन सिंह गहलौत के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।

बैठक में जनसभा को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और उत्साह के साथ करने का आह्वान किया।

नेताओं ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ जनसभा को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। यह जनसभा प्रदेश में विकास, सुशासन और जनसेवा के चार वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगी।

बैठक में रचित सिंह, शिवम खुराना, मनीष गोस्वामी, रोहित गुप्ता, विक्की राघव, पारस, उमेश, आदेश, रोहित, नितिन, अभिषेक, दीपक, अंकित सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also
Close