Friday 20/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
बाईपास चौड़ीकरण की जद में आ रहे व्यापारियों को महापौर ने दिया राहत दिलाने का आश्वासनमहापौर ने राधा गोविंद मंदिर में किया 20 लाख की लागत से फर्श निर्माण का शिलान्यास“मेरी मईया ने कैसी सौगात दे दी, जागरण के लिए सारी रात दे दी”केन्द्रीय रक्षा मंत्री की रैली में रूद्रपुर से जायेंगे हजारों कार्यकर्ताः विकास शर्माजिला सहकारी बैंकों में कोई वित्तीय गड़बड़ी नहीं, खबरें भ्रामक: अपर निबंधक ईरा उप्रेतीदेहरादून।उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंकों में कथित घपले को लेकर प्रकाशित समाचारों पर सहकारिता विभाग ने स्पष्ट रुख अपनाया है। अपर निबंधक ईरा उप्रेती ने इन खबरों को पूरी तरह से गलत, भ्रामक और तथ्यहीन बताया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसी भी जिला सहकारी बैंक में किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता या गड़बड़ी सामने नहीं आई है। समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों से आम जनता में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जबकि वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है।ईरा उप्रेती ने जानकारी देते हुए बताया कि आयकर विभाग द्वारा की गई कार्रवाई किसी घपले की जांच नहीं, बल्कि स्टेटमेंट ऑफ फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन (SFT) रिटर्न के सत्यापन की एक सामान्य प्रक्रिया थी। इस प्रक्रिया के तहत बैंकों द्वारा आयकर विभाग के पोर्टल पर अपलोड किए गए वित्तीय लेनदेन के आंकड़ों की तकनीकी जांच की जाती है।उन्होंने बताया कि इसी क्रम में 30 दिसंबर 2025 को आयकर विभाग, देहरादून के अधिकारियों द्वारा जिला सहकारी बैंक लिमिटेड गढ़वाल (कोटद्वार) के मुख्यालय में वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2024-25 तक के SFT रिटर्न का सत्यापन किया गया।अपर निबंधक ने स्पष्ट किया कि यह जांच नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है और इसमें किसी प्रकार की वित्तीय गड़बड़ी या अनियमितता नहीं पाई गई है। उन्होंने मीडिया से भी अपील की कि बिना तथ्यों की पुष्टि किए इस प्रकार की भ्रामक खबरें प्रकाशित न की जाएं।आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने सितारगंज में किया बड़ा संगठनात्मक ऐलान, संदीप कुमार बने विधानसभा अध्यक्ष।खटीमा 20 मार्च , 2026 सूचना। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान हेलीपैड लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है इसलिए अधिकारी जन समस्याओं का त्वरित समाधान करें।टीएमयू फिजियोथेरेपी के स्टुडेंट्सने की साई की एजुकेशनल विजिटहिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट के यशस्वी डॉ. लवनीश कुमार का भाकियू (सर्व) ने जताया आभार किया अभिनंदनतकमील-ए-कुरआन के मुबारक मौके पर इमाम का सम्मान, सितारगंज में मोहब्बत और एकता की अनोखी मिसाल।
राज्य

तकमील-ए-कुरआन के मुबारक मौके पर इमाम का सम्मान, सितारगंज में मोहब्बत और एकता की अनोखी मिसाल।

नगर के वार्ड नंबर 1 स्थित दादी मां कॉलोनी की हुसैनी मस्जिद में तकमील-ए-कुरआन के पवित्र और रूहानी मौके पर ऐसा यादगार कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसने पूरे इलाके में भाईचारे, मोहब्बत और दीनदारी का खूबसूरत संदेश दिया। बड़ी संख्या में बस्ती के लोग एकत्रित हुए और कुरआन पाक की तकमील की खुशी में शामिल होकर अपनी अकीदत का इज़हार किया। इस अवसर पर मस्जिद के अध्यक्ष एडवोकेट मुशीर अहमद लारी और बस्ती के जिम्मेदार लोगों ने समाज में दीन-ए-इस्लाम की तालीम और सेवा में अहम भूमिका निभाने वाले मौलाना सैयद महबूब अली को सम्मानित करते हुए उन्हें बतौर तोहफा एक इलेक्ट्रिक स्कूटी भेंट की, जिससे माहौल तालियों और दुआओं से गूंज उठा। कार्यक्रम में कुरआन पाक सुनाने और सुनने वाले हाफिजों को भी विशेष इनाम और नजराना देकर उनकी हौसला-अफजाई की गई। मौजूद उलेमा-ए-किराम और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इमामों और दीन के खिदमतगारों का सम्मान नई पीढ़ी में भी दीन से मोहब्बत और अच्छे संस्कार पैदा करता है तथा समाज में भाईचारा और एकता को मजबूत बनाता है। बताया गया कि सितारगंज विधानसभा क्षेत्र और आसपास के इलाकों में यह पहला अवसर है जब किसी इमाम को इस तरह सामूहिक रूप से सम्मानित किया गया, जिससे लोगों में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में मौलाना सैयद महबूब अली ने सभी का आभार जताते हुए बस्ती की खुशहाली, आपसी प्रेम और एकता के लिए दुआ की, वहीं लोगों ने भी दुआ की कि यह नेक पहल आगे भी जारी रहे और समाज में भलाई और सद्भाव का सिलसिला यूं ही बढ़ता रहे।

Check Also
Close