खटीमा 20 मार्च , 2026 सूचना। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान हेलीपैड लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है इसलिए अधिकारी जन समस्याओं का त्वरित समाधान करें।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, मेयर काशीपुर दीपक बाली, उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, भवानी भण्डारी, रंदीप पोखरिया, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, एएसपी डॉ उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, तहसीलदार वीरेन्द्र सजवान,अधिशासी अभियंता लोनिवि एन के अग्रवाल सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।
जिला सूचना अधिकारी, ऊधम सिंह नगर l
