Thursday 07/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
तीन राज्यों की जीत पर भाजपाईयों ने भगत सिंह चौक पर मनाया जश्नपुरानी पेंशन बहाली पर आर-पार का ऐलान-2027 बनेगा निर्णायक रण,कर्मचारियों की हुंकार से गूंजा उत्तराखंडगढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में गूंजे शब्दों के स्वरमसूरी में जाम से बेहाल लोग, सड़क किनारे खड़े वाहनों ने रोकी रफ्तार, पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल पर्यटन सीजन के बीच मसूरी में रविवार को भी लोगों को जाम से राहत नहीं मिल सकी। शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आई और प्रशासन के तमाम दावे धरातल पर फेल होते दिखाई दिए। रात करीब नौ बजे मसूरी-देहरादून मार्ग पर लाइब्रेरी बस स्टैंड के नीचे सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण लंबा जाम लग गया, जिससे रोडवेज बस समेत कई वाहन घंटों फंसे रहे।स्थिति इतनी खराब हो गई कि दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन एक ओर सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुलेआम वाहन खड़े किए जा रहे हैं और कोई रोक-टोक नहीं दिखाई दे रही।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियां बाहरी राज्यों, खासकर हरियाणा नंबर की थीं। लोगों का आरोप है कि इन वाहनों को घंटों सड़क किनारे खड़ा रहने दिया जाता है, जिससे हर दिन जाम की स्थिति पैदा होती है। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस तरह अवैध पार्किंग कैसे हो रही है।स्थानीय नागरिकों ने पुलिस व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। लोगों का आरोप है कि कुछ स्थानों पर कथित मिलीभगत और लापरवाही के कारण वाहन चालक बेखौफ होकर सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं की गई तो पर्यटन सीजन में हालात और बिगड़ सकते हैं।व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने कहा कि लगातार लग रहे जाम का सीधा असर मसूरी के पर्यटन कारोबार पर पड़ रहा है। पर्यटक घंटों जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं, जिससे शहर की छवि खराब हो रही है। लोगों ने मांग की कि राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित की जाए और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।स्थानीय लोगों का कहना है कि मसूरी में हर साल पर्यटन सीजन के दौरान जाम की यही स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन केवल कागजी योजनाओं तक सीमित रहता है। उन्होंने मांग की कि ट्रैफिक प्रबंधन के लिए स्थायी योजना बनाई जाए, ताकि लोगों और पर्यटकों को राहत मिल सके।नो एंट्री’ पर बवाल: मसूरी माल रोड बैरियर पर पर्यटक दंपती और स्थानीय लोगों में मारपीट, चप्पल-घूंसे चले, देर रात तक कोतवाली में हंगामाएक घंटे तक सड़क पर खड़ी रही कार, लगा लंबा जाम; दोनों पक्षों पर कार्रवाई की तैयारी पर्यटन नगरी मसूरी में रविवार देर शाम माल रोड बैरियर पर उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब दिल्ली से आए एक पर्यटक ने प्रतिबंधित समय में माल रोड के अंदर वाहन ले जाने की जिद पकड़ ली। मामूली कहासुनी देखते ही देखते सड़क पर खुलेआम मारपीट में बदल गई। पर्यटक दंपती और स्थानीय लोगों के बीच जमकर चप्पल, लात-घूंसे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को हालात संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।बंगाल-असम में भाजपा की जीत पर मसूरी में जश्न, मंत्री गणेश जोशी बोले— “मोदी मैजिक बरकरार”में पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की खुशी मसूरी में भी देखने को मिली। सोमवार को मसूरी के माल रोड पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मिठाई बांटकर तथा आतिशबाजी कर जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और भाजपा के समर्थन में नारेबाजी भी की।
राज्य

केन्द्रीय रक्षा मंत्री की रैली में रूद्रपुर से जायेंगे हजारों कार्यकर्ताः विकास शर्मा

  • महापौर ने रैली को सफल बनाने के लिए पार्षदों के साथ बनाई रणनीति

रुद्रपुर। प्रदेश सरकार के सफलतम चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को हल्द्वानी में आयोजित होने जा रही केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की महारैली को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। शुक्रवार को नगर निगम परिसर में आयोजित भाजपा पार्षदों की बैठक में महापौर विकास शर्मा ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में हल्द्वानी पहुंचने का आह्वान किया। बैठक के दौरान रैली की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पार्षदों को वार्ड स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

महापौर विकास शर्मा ने पार्षदों के साथ रैली के प्रबंधन पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि रुद्रपुर से कार्यकर्ताओं और आम जनता को हल्द्वानी ले जाने के लिए 70 बसों का बेड़ा तैयार किया गया है। महापौर ने प्रत्येक पार्षद को अपने-अपने वार्ड से अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह है और रुद्रपुर से निकलने वाला काफिला अपनी उपस्थिति का लोहा मनवाएगा।

महापौर ने कहा कि राज्य सरकार के चार गौरवशाली वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हल्द्वानी में होने वाली केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की यह रैली न केवल ऐतिहासिक होगी, बल्कि राजनीति की दिशा और दशा भी तय करेगी। जिस प्रकार पिछले दिनों हरिद्वार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली में जनसैलाब उमड़ा था, ठीक उसी प्रकार कुमाऊं की धरती पर राजनाथ सिंह जी का आगमन एक नया रिकॉर्ड स्थापित करेगा।

महापौर ने कहा यह केवल एक रैली नहीं है, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए कुमाऊं की माटी से चुनावी बिगुल फूंकने का शंखनाद भी है। केंद्रीय रक्षा मंत्री का संबोधन कार्यकर्ताओं के भीतर नई ऊर्जा और जोश का संचार करेगा। जनता हमारी सरकार के विकास कार्यों और अंत्योदय की नीति से अभिभूत है, जिसका प्रतिबिंब कल हल्द्वानी की रैली में विशाल जनसमूह के रूप में दिखाई देगा। रुद्रपुर के कार्यकर्ता भी इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

बैठक में उपस्थित पार्षदों ने रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान सभी पार्षदों को जिम्मेवारियां भी सौंपी गयी।

बैठक में उपस्थित पार्षदों ने रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान सभी पार्षदों को जिम्मेवारियां भी सौंपी गयी।

इस दौरान भाजपा वरिष्ठ नेता श्री वेद ठुकराल जी, पार्षद संघ के अध्यक्ष श्री राजेश जग्गा जी , पार्षद श्रीमती शालू पाल, महेंद्री शर्मा, गिरीश पाल, विष्णु सिंह , संतोष गुप्ता, राजेंद्र राठौर, सुशील चौहान, एम पी मौर्य, सचिन मुंजाल, पार्षद प्रतिनिधि मानवेंद्र राय, राधे शर्मा आदि अनेकों लोग मौजूद रहे ।।

Check Also
Close