Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

अपशिष्ट प्रबंधन व स्वच्छता व्यवस्था पर डीएम का कड़ा रुख


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित जिला गंगा समिति की बैठक में अपशिष्ट प्रबंधन,संसाधनों की उपलब्धता,लिगेसी वेस्ट निस्तारण,स्वच्छता व्यवस्था,सिंगल यूज प्लास्टिक नियंत्रण,गौसदन संचालन,डॉग शेल्टर निर्माण तथा अतिक्रमण नियंत्रण जैसे विषयों की व्यापक समीक्षा की। बैठक में समयबद्ध क्रियान्वयन,आधारभूत संसाधनों की उपलब्धता,निगरानी तंत्र की सुदृढ़ता तथा विभिन्न विभागों के समन्वय के माध्यम से धरातल पर स्पष्ट प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये,ताकि पर्यावरण संरक्षण,स्वच्छता और जनसुविधाओं से जुड़े कार्य प्रभावी रूप से आगे बढ़ सकें। सेप्टिक लिक्विड वेस्ट एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत निकायों की तैयारियों का आकलन करते हुए लिक्विड वेस्ट ट्रांसपोर्ट वाहन एवं सक्शन मशीन जैसे संसाधनों की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने को कहा। जिन निकायों में ये संसाधन उपलब्ध नहीं हैं,वहां क्रय प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में विगत बैठक में जिलाधिकारी के निर्देशों का असर साफ दिखाई दिया। नगर निगम श्रीनगर एवं नगर पंचायत थलीसैण शीघ्र ही ठोस अपशिष्ट प्रंबधन शुरु करने जा रहे हैं,जबकि नगर निकाय दुगड्डा द्वारा तैयार डीपीआर की शीघ्र टीएसी कराकर शासन को भेजे जाने की कार्यवाही गतिमान है। सतपुली में भूमि चिन्हांकन के दूसरे चरण की कार्यवाही जबकि पौड़ी में भूमि चयन के साथ राजस्व विभाग के समन्वय से आवश्यक औपचारिकताएं समयबद्ध रुप से चल रही है। लिगेसी वेस्ट के शत-प्रतिशत निस्तारण के उपरांत संबंधित स्थलों के सौंदर्यीकरण एवं पुष्प वाटिका विकसित करने की कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया। ग्रामीण कस्बों एवं बाजारों में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निगरानी तंत्र को व्यवस्थित करने हेतु जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि जिला पंचायत के सफाई कर्मियों की सक्रियता,कूड़ा उठान की मात्रा व रोस्टर का विकासखंड स्तर पर साप्ताहिक सत्यापन कराते हुए रिपोर्ट एएमए जिला पंचायत को उपलब्ध कराने को कहा,साथ हीं एएमए को मासिक रुप से रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। नदी एवं सड़क किनारे कूड़ा एकत्र न हो,इसके लिए सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखते हुए प्रभावी चालानी कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। सार्वजनिक शौचालयों की नियमित स्वच्छता बनाए रखने के लिए निकायों के अधिकारियों को औचक निरीक्षण करने,साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक पर नियंत्रण हेतु थोक विक्रेताओं/एजेंसियों का निरीक्षण कर आपूर्ति स्रोत पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। नगर निकाय सतपुली में एसटीपी स्थापित न तक सेप्टिक लिक्विड वेस्ट प्रबंधन के लिए सोक पिट जैसी वैकल्पिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने को कहा गया। जनपद के सभी निकायों में संचालित गौसदनों के माध्यम से 17 गैर सरकारी एवं 3 सरकारी गौसदनों में लगभग 2300 गौवंश की देखभाल की जा रही है,जिसके प्रभावी संचालन हेतु ग्राम्य गौ सेवक योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया,ताकि गौसदनों एवं कांजी घरों पर बढ़ते दबाव को कम किया जा सके। कोटद्वार व मंडाखाल में डॉग शेल्टर बनाए जाने की प्रक्रिया को गति प्रदान करने को कहा। नगर निकाय थलीसैण में प्रस्तावित वाहन पार्किंग के निर्माण में वन विभाग की आपत्तियों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों के समन्वय से त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होने निकाय क्षेत्रों में अतिक्रमण को हटाये जाने को लेकर निकायों के अधिकारियों निर्देश निर्देश दिये कि अतिक्रमण की कार्यवाही रेड़ी व ठेली तक सिमित न रहे,कहा कि पुलिस एवं राजस्व विभाग के साथ नियमित अभियान चलाते हुए अन्य अतिक्रमणों को भी हटायें,ताकि व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखा जा सके। बैठक में नगर आयुक्त कोटद्वार पीएल शाह,नगर आयुक्त श्रीनगर नूपुर वर्मा,जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर,एसडीओ वन विभाग लक्की शाह,अपर जिला पंचायतराज अधिकारी प्रदीप सुंदरियाल सहित नगर निकायों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close