
देहरादून ,परम पूज्य मंहत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आगामी श्री बालाजी जन्मोत्सव के पावन पर्व पर निकलने वाली श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा में श्रद्धालुओं दर्शनीय श्रीबालाजी धाम राजस्थान की पवित्र ज्योत आज देहरादून में श्री पृथ्वीनाथ जी मंदिर में विराजमान हुई
आदर्श मंदिर पटेल नगर से प्रारंभ हुई यात्रा
दिगंबर दिनेश पुरी जी ने अवगत करवाया आज निजी वाहन में मेहंदीपुर राजस्थान से लगभग 18 घंटे की यात्रा कर श्री बालाजी धाम की पवित्र अखंड ज्योत प्रातः में आदर्श मंदिर पटेल नगर देहरादून में पहुंची जहां पवित्र ज्योत को एक सजे हुए गाड़ी में विराजमान किया गया जैसे ही पवित्र जोत आदर्श मंदिर पहुंची वहां जोरदार आतिशबाजी और जय श्री राम के जोरदार जय घोष से वातावरण श्री राम मय हो गया वहां पर प्रात से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा थी सभी ने दर्शन किए
युवा सेवादल की पताका रही आकर्षण का केंद्र
पवित्र ज्योत के वाहन के पीछे-पीछे युवा डमरु बैंड ने भी किया प्रभावित
भव्य आतिशबाजी ने सभी को किया मंत्र मुग्ध
बैंड बाजो व ढोल नगाड़ों के साथ हुआ प्रस्थान
इसके पश्चात आगे आगे डीजे की गाड़ी, बैंड व ढोल नगाड़े ध्वज और भजन कीर्तन करते हुए पवित्र ज्योत आदर्श मंदिर पटेल नगर से पृथ्वीनाथ जी मंदिर में विराजमान हुई जहां आचार्य भारत भूषण भट्ट जी ने पवित्र जोत का पूजन किया और सामूहिक आरती कर सभी को प्रसाद वितरण किया गया
लगभग 27 स्थान पर ज्योत का किया भव्य स्वागत
इस अवसर पर यात्रा मार्ग पर व्यापार मंडल व विभिन्न संस्थाओं और भक्त जनों ने पुष्प वर्षा शीतल पेय वितरण आइसक्रीम आदि वितरण कर जोरदार स्वागत किया पवित्र ज्योत आगामी आयोजन तक मंदिर में विराजमान रहेंगी
माननीयों ने भी किये ज्योत के दर्शन
ज्योत का दर्शन आदर्श मंदिर पटेल नगर के अध्यक्ष राकेश अरुण शर्मा प्रवीण आनंद राजीव जायसवाल आदि एवं समस्त कमेटी के साथ ही प्रखर भागवत आचार्य सुभाष जोशी गिरधर शर्मा अरुण शर्मा राजीव जायसवाल पूर्व मेंयर सुनील उनियाल गामा, पूर्व राज्य मंत्री अशोक वर्मा लालचंद शर्मा के साथ संजय कनौजिया वैभव अग्रवाल श्याम अग्रवाल और श्याम सेवा मंडल गढ़ी डकरा से हरिराम अग्रवाल श्याम प्रेमी परिवार से दीपक गर्ग अंकुश अग्रवाल शिव मंदिर इंदिरा नगर से संजय अरोड़ा एमपी यादव पार्षद वैभव अग्रवाल,अग्रवाल समाज के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल दीपक शरण अग्रवाल कांग्रेस नेता दमन राणा दिनेश गुप्ता शिवसेना उत्तराखंड प्रमुख गौरव कुमार महाकाल के दीवाने रोशन राणा बालकिशन शर्मा अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा आदि ने किया
नवरात्र पर हुई षष्टम स्वरूप की पूजा
इससे पूर्व आज मंदिर में प्रातः मां भगवती के छठे स्वरूप मां कात्यायनी देवी की पूजा अर्चना की गई और सुंदर भजन कीर्तन भी हुए
इस अवसर पर दिगंबर दिनेश पुरी आचार्य भारत भूषण भट्ट दीपक मित्तल नवीन गुप्ता विक्की गोयल रोहित अग्रवालदिलीप सैनी अनिल गोयल तुषार बंसल श्रीमती प्रीति गुप्ता संगीता गुप्ता मेगा गर्ग रीना अनामिका अग्रवाल अवंतिका दीप्ति हर्ष आहूजा ललिता आहूजा मित्र,एडवोकेट राजकुमार गुप्तारजनीश यादव प्रदीप गोयल राजेंद्र आनंद तुषार बंसल रजनीश यादव परवीन बंसल मल्लिका इंदू शर्मा कपिल गुप्ता शरद गोयल नीरज गोयल कान्हा मित्तल मनोज गुप्ता एकलव्य अग्रवालसंजय कुमार गर्ग आदि उपस्थित रहे ।
