Tuesday 26/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
ईदुलजुहा को लेकर प्रशासन अलर्टपत्रकार–तहसील प्रशासन विवाद पर आज निर्णायक वार्ता,एन एच चौड़ीकरण के विरोध एवं बाईपास की मांग को लेकर सैकड़ों प्रभावितों ने तहसील पहुंचकर दर्ज कराई आपत्तियां“देवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान :NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा”बकरीद पर इस बार खुले में नहीं होगी कुर्बानीचारधाम यात्रा में दिख रही स्वच्छता की मिसाल, श्रद्धालु निभा रहे पर्यावरण संरक्षण का संकल्पनैनीताल में जिला बार में जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का हुआ आगाज पहले दिन हुवे रोमांचक मुकाबले।देहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकमसूरी में आवारा सांड का आतंक, मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग पर किया हमलागुरु नानक फिफ्थ सैंटनरी स्कूल में वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आयोजन
राज्य

“जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल” कैंप में उमड़ी जनता, 25 विभागों के अधिकारियों ने सुनी समस्याएं, कई का मौके पर निस्तारण।

सितारगंजसितारगंज के खंड विकास कार्यालय(ब्लॉक) सिसोना में मंगलवार को “जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत आयोजित विशेष जनसमस्या निवारण कैंप में क्षेत्र के ग्रामीणों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ी और लोगों ने बढ़-चढ़कर अपनी समस्याएं प्रशासनिक अधिकारियों के सामने रखीं। इस दौरान करीब 25 विभागों के अधिकारी कैंप में मौजूद रहे और उन्होंने अलग-अलग विभागों से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए समाधान की प्रक्रिया शुरू की। खंड विकास अधिकारी सी.आर. आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंप के दौरान लगभग 10 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। कैंप में पहुंचे स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि एक ही स्थान पर कई विभागों के अधिकारियों के मिलने से उनकी समस्याएं रखने और समाधान पाने में काफी सुविधा मिली है। अधिकारियों ने लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी और पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना, योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाना तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। इस तरह के कैंपों से प्रशासन के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ रहा है और क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर सकारात्मक माहौल भी बन रहा है।इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष उपकार सिंह बल,खंड विकास अधिकारी सी आर आर्या, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रेशम सिंह,ग्राम प्रधान जसविंदर सिंह,ग्राम प्रधान पति पवन सिंह,राज सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Check Also
Close