Wednesday 25/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव बना ऐतिहासिकजिला अस्पताल में विश्व टीबी दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम,टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान सम्मानितजनसमस्याओं पर गरजा देवप्रयाग बीडीसी सदन-स्वास्थ्य लापरवाही पर कड़ा रुख,बिजली-पानी-सड़क मुद्दों पर अधिकारियों को अल्टीमेटमकिच्छा कोतवाली पुलिस ने वारंटीयो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत 01 वारंटी को किया गया गिरफ्तारटीएमयू लॉ की वैश्विक संगोष्ठी से वर्चुअली जुड़ेयूएसए, मॉरीशस और नेपाल के कानूनी शिक्षाविद“जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल” कैंप में उमड़ी जनता, 25 विभागों के अधिकारियों ने सुनी समस्याएं, कई का मौके पर निस्तारण।एलपीजी गैस को लेकर बेनकाब हो रही है सरकार की प्रतिबद्धता__छाबड़ामेरी माँ दे लंबे बाल, परांदा लंबा लईयोटीबी के खिलाफ जंग में जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार–प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयानाऐतिहासिक क्षणों का साक्षी बना हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय 12 वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न
राज्य

जनसमस्याओं पर गरजा देवप्रयाग बीडीसी सदन-स्वास्थ्य लापरवाही पर कड़ा रुख,बिजली-पानी-सड़क मुद्दों पर अधिकारियों को अल्टीमेटम


देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जनहित के मुद्दों पर तीखी बहस और जवाबदेही की सख्त मांग के बीच देवप्रयाग क्षेत्र पंचायत बीडीसी की बैठक मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सभागार में आयोजित हुई। बैठक में विकास से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं की खामियों पर जनप्रतिनिधियों ने खुलकर नाराजगी जताई,जिससे पूरा सदन गंभीर और मुखर नजर आया। ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न इस बैठक में विनोद कंडारी विधायक देवप्रयाग तथा जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की मौजूदगी ने बैठक को और अधिक महत्वपूर्ण बना दिया। जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य,सड़क,विद्युत,पेयजल और शिक्षा जैसे मूलभूत मुद्दों को प्राथमिकता से उठाते हुए अधिकारियों से जवाब मांगा। बैठक के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बीते दो महीनों में बागी और देवप्रयाग क्षेत्र में हुई दो महिलाओं की मौत का मामला सदन में जोरदार ढंग से उठाया। जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि समय पर उपचार न मिलने और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण ये मौतें हुईं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होती,तो इन महिलाओं की जान बचाई जा सकती थी। इस गंभीर मुद्दे पर सदन ने एक स्वर में देवप्रयाग क्षेत्र में अल्ट्रासाउंड मशीन की व्यवस्था,विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती और उप-जिला चिकित्सालय खोलने का प्रस्ताव रखा,जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वहीं बैठक में आंगनबाड़ी और स्कूलों में मिलने वाले मिड-डे पोषाहार की पारदर्शिता का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। सदस्यों ने प्रस्ताव रखा कि पोषाहार की सूची प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर चस्पा की जाए,ताकि लाभार्थियों को सही जानकारी मिल सके। ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर विद्युत व्यवस्था को लेकर भी सदन ने कड़ा रुख अपनाया। टेढ़े-मेढ़े विद्युत पोल,झूलते तार और पेड़ों की लविंग कटाई की अनदेखी को लेकर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई और चेताया कि यह स्थिति कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इस पर सदन ने संबंधित विभागों को एक माह के भीतर सभी विद्युत समस्याएं दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए। विधायक विनोद कंडारी ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आह्वान किया। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने भी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनप्रतिनिधियों और आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लें और उनके समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। बैठक के दौरान देवप्रयाग विकास के प्रथम ब्लॉक प्रमुख एवं पूर्व विधायक स्व.गोकुल प्रसाद गैरोला के चित्र का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर ज्येष्ठ प्रमुख विकास कैन्तुरा,कनिष्ठ प्रमुख राजपाल सिंह चौहान,जिला पंचायत राज अधिकारी एम.एम.खान,खंड विकास अधिकारी महावीर शाह,जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकूनी सहित लोक निर्माण,विद्युत,युवा कल्याण,उद्यान और सेवायोजन विभागों के अधिकारी,क्षेत्र पंचायत सदस्य,ग्राम प्रधान और अन्य जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। देवप्रयाग बीडीसी की यह बैठक केवल औपचारिकता नहीं रही,बल्कि जनसमस्याओं पर जवाबदेही तय करने और विकास की दिशा में ठोस कदम उठाने का सशक्त मंच बनकर उभरी।

Check Also
Close