Tuesday 26/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
“देवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान :NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा”बकरीद पर इस बार खुले में नहीं होगी कुर्बानीचारधाम यात्रा में दिख रही स्वच्छता की मिसाल, श्रद्धालु निभा रहे पर्यावरण संरक्षण का संकल्पनैनीताल में जिला बार में जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का हुआ आगाज पहले दिन हुवे रोमांचक मुकाबले।देहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकमसूरी में आवारा सांड का आतंक, मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग पर किया हमलागुरु नानक फिफ्थ सैंटनरी स्कूल में वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आयोजनदेहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकउत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानितसितारगंज उप जिला चिकित्सालय डिलीवरी के बाद महिला की हुई मृत्यु परिजनों ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के लगाए
राज्य

शक्ति फार्म क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, कच्ची शराब बेचने वालों पर की बड़ी कार्रवाई

शक्ति फार्म नशे के खिलाफ जहां महिलाओं ने खुद मोर्चा संभालते हुए अवैध कच्ची शराब बेचने वालों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है शक्ति फार्म के गोविंद नगर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय महिलाओं ने एकजुट होकर कच्ची शराब बेचने वाले व्यक्ति के खिलाफ छापा मार कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि तपन नाम का व्यक्ति लंबे समय से इलाके में अवैध कच्ची शराब बेच रहा था, जिससे क्षेत्र का माहौल लगातार बिगड़ता जा रहा था गुस्साई महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया और इस दौरान जमकर विरोध प्रदर्शन भी किया महिलाओं का कहना है कि क्षेत्र में लगातार कच्ची शराब और अन्य नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है, जिससे युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है उन्होंने बताया कि नशे की वजह से कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं कहीं महिलाएं कम उम्र में विधवा हो रही हैं, तो कहीं बच्चे अनाथ हो रहे हैं महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि शक्ति फार्म क्षेत्र में कच्ची शराब और अन्य नशीले पदार्थों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए और इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और क्षेत्र की महिलाओं की मांगों पर कितना ध्यान दिया जाता है इस मौके पर शिवानी विश्वास शीला बर्मन सीमा दास बिमला बर्मन बिना बर्मन मनीष मंडल आदि महिलाएं उपस्थित रही

वाईट मनीषा मंडल शक्ति फार्म

Check Also
Close