Tuesday 26/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
“देवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान :NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा”बकरीद पर इस बार खुले में नहीं होगी कुर्बानीचारधाम यात्रा में दिख रही स्वच्छता की मिसाल, श्रद्धालु निभा रहे पर्यावरण संरक्षण का संकल्पनैनीताल में जिला बार में जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का हुआ आगाज पहले दिन हुवे रोमांचक मुकाबले।देहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकमसूरी में आवारा सांड का आतंक, मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग पर किया हमलागुरु नानक फिफ्थ सैंटनरी स्कूल में वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आयोजनदेहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकउत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानितसितारगंज उप जिला चिकित्सालय डिलीवरी के बाद महिला की हुई मृत्यु परिजनों ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के लगाए
राज्य

जिला बार चुनाव :- पहले दिन ग्यारह प्रत्याशियों ने दाखिल किया अपना नामंकन।

शुक्रवार को होगा आम सभा का आयोजन

नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर बुधवार को नामंकन प्रक्रिया शुरू हो गयी पहले दिन विभिन्न पदों के लिए कुल ग्यारह प्रत्याशियों ने अपना नामंकन फार्म जमा कराया मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश चंदोला ने बताया कि एसोसिएशन के विभिन्न पदों को लेकर होने वाले चुनाव में नामंकन के पहले दिन कुल ग्यारह प्रत्याशियों ने अपने नामंकन फार्म जमा करायेे जिसमे अध्यक्ष पद पर हरिशंकर कंसल अरुण बिष्ट ने दो-दो सेट में अपने नामंकन पत्र दाखिल कराए उपाध्यक्ष पद पर कमल चिलवाल प्रमोद तिवाड़ी सचिव पद पर संजय सुयाल अनिल बिष्ट ने दो सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया संयुक्त सचिव पद पर नीरज गोस्वामी ने अपना नामंकन पत्र भरा वही कार्यकरणी सदस्य पर प्रेमा आर्या तारा आर्या निर्मल कुमार मोहम्मद बिलाल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया 27 मार्च शुक्रवार को नामंकन पत्र जमा करने का अंतिम दिन है जिसके बाद 28 मार्च को नाम वापसी नामंकन प्रपत्रों की जांच व उसी दिन वोटर लिस्ट का प्रकाशन भी किया जाएगा इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रमोद बहुगुणा शंकर चौहान मुकेश कुमार शिवांशु जोशी मौजूद रहे।

फोटो – बुधवार को बार सभागार में नामांकन पत्र दाखिल करते प्रत्याशी।


27 मार्च को आम सभा का आयोजन

चुनाव तिथि में भी परिवर्तन

नैनीताल। जिला बार चुनाव को लेकर आम सभा का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश चंदोला ने बताया कि 27 मार्च, शुक्रवार को प्रताप भैया सभागार में प्रातः 11 बजे से आम सभा का आयोजन किया जाएगा आम सभा में सभी प्रत्याशी अपने-अपने विचार योजनाएं एवं प्राथमिकताएं अधिवक्ताओं के सामने रखेंगे साथ ही अधिवक्ताओं को भी प्रत्याशियों से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा आयोजन को लेकर निर्वाचन अधिकारियों ने सभी तैयारी पूरी कर हैं। वही जिला बार चुनाव की प्रस्तावित तिथि में भी संशोधन किया गया है मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश चंदोला ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 मार्च को राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के कारण चुनाव की तिथि में परिवर्तन किया गया है अब यह चुनाव एक अप्रैल बुधवार को संपन्न कराये जाएंगे।

Check Also
Close