Tuesday 26/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
“देवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान :NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा”बकरीद पर इस बार खुले में नहीं होगी कुर्बानीचारधाम यात्रा में दिख रही स्वच्छता की मिसाल, श्रद्धालु निभा रहे पर्यावरण संरक्षण का संकल्पनैनीताल में जिला बार में जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का हुआ आगाज पहले दिन हुवे रोमांचक मुकाबले।देहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकमसूरी में आवारा सांड का आतंक, मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग पर किया हमलागुरु नानक फिफ्थ सैंटनरी स्कूल में वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आयोजनदेहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकउत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानितसितारगंज उप जिला चिकित्सालय डिलीवरी के बाद महिला की हुई मृत्यु परिजनों ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के लगाए
राज्य

जिलाधिकारी के निर्देश पर दिव्यांग को मिली बैटरी चालित ट्राई साइकिल, प्रशासन की संवेदनशील पहलरुद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशों के क्रम में जनकल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने विकास भवन, रुद्रपुर में भगवानपुर निवासी दिव्यांग गोपाल साहनी को बैटरी चालित ट्राई साइकिल प्रदान की। प्रशासन की इस संवेदनशील पहल से लाभार्थी गोपाल साहनी ने राहत की सांस ली और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।जानकारी के अनुसार, गत 23 मार्च को सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भगवानपुर, रुद्रपुर निवासी गोपाल साहनी ने अपनी शारीरिक असुविधाओं का उल्लेख करते हुए बैटरी चालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया था। कार्यक्रम में मौजूद जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया था कि लाभार्थी को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई जाए।जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए गुरुवार को विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी द्वारा गोपाल साहनी को बैटरी चालित ट्राई साइकिल प्रदान की गई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है और दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।ट्राई साइकिल मिलने के बाद गोपाल साहनी ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से उनकी दैनिक जीवन की कठिनाइयां काफी हद तक कम हो जाएंगी और उन्हें आवागमन में सुविधा मिलेगी।इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close