Tuesday 26/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
“देवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान :NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा”बकरीद पर इस बार खुले में नहीं होगी कुर्बानीचारधाम यात्रा में दिख रही स्वच्छता की मिसाल, श्रद्धालु निभा रहे पर्यावरण संरक्षण का संकल्पनैनीताल में जिला बार में जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का हुआ आगाज पहले दिन हुवे रोमांचक मुकाबले।देहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकमसूरी में आवारा सांड का आतंक, मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग पर किया हमलागुरु नानक फिफ्थ सैंटनरी स्कूल में वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आयोजनदेहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकउत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानितसितारगंज उप जिला चिकित्सालय डिलीवरी के बाद महिला की हुई मृत्यु परिजनों ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के लगाए
राज्य

प्रदेश के किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर लगी रोक को समाप्त करने का ऐलान किया है। इस निर्णय से विशेष रूप से तराई एवं दलदली भूमि वाले क्षेत्रों के किसानों को बड़ी राहत मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के कई हिस्सों में वर्षों से ग्रीष्मकालीन धान की खेती होती आ रही है। इन क्षेत्रों की भूमि दलदली होने के कारण धान के अतिरिक्त अन्य फसलों का उत्पादन संभव नहीं है। ऐसे में किसानों की आजीविका और हितों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर अब कोई रोक नहीं रहेगी।

इस निर्णय का स्वागत करते हुए जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और उन्हें किसानों का सच्चा हितैषी बताया। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या ने भी मुख्यमंत्री के इस फैसले को सराहनीय बताते हुए धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।

किसानों के हित में लिए गए इस निर्णय से क्षेत्र के किसान उत्साहित हैं और इसे उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

जारीकर्ता:
जिला मीडिया संयोजक
विजय पाल सिंह तोमर

Check Also
Close