Tuesday 26/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
“देवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान :NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा”बकरीद पर इस बार खुले में नहीं होगी कुर्बानीचारधाम यात्रा में दिख रही स्वच्छता की मिसाल, श्रद्धालु निभा रहे पर्यावरण संरक्षण का संकल्पनैनीताल में जिला बार में जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का हुआ आगाज पहले दिन हुवे रोमांचक मुकाबले।देहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकमसूरी में आवारा सांड का आतंक, मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग पर किया हमलागुरु नानक फिफ्थ सैंटनरी स्कूल में वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आयोजनदेहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकउत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानितसितारगंज उप जिला चिकित्सालय डिलीवरी के बाद महिला की हुई मृत्यु परिजनों ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के लगाए
राज्य

महापौर विकास शर्मा ने मंदिरों में संकीर्तन सामग्री वितरित कर निभाया एक और वायदा

  • चैत्र नवरात्र के अवसर पर ढोलक-मजीरे पाकर खिले कीर्तन मंडलियों के चेहरे

रुद्रपुर। देवभूमि की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखने के संकल्प के साथ महापौर विकास शर्मा ने अपना एक और वायदा पूरा किया है। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर महापौर ने शहर के विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भजन-कीर्तन की आवश्यक सामग्री जैसे ढोलक, मजीरा, ढपली व अन्य वाद्य यंत्र वितरित किए। इस दौरान कई देवालयों में महापौर स्वयं भी भक्ति के रंग में रंगे नजर आए और उन्होंने कीर्तन मंडलियों के साथ बैठकर भजन-कीर्तन किया, जिससे माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया।

महापौर ने नई पहल के तहत सिंह कालोनी स्थित श्री कल्याणेश्वर महादेव मंदिर, सुभाष कालोनी स्थित पूर्णिागिरी मंदिर, मुख्य बाजार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्री दुर्गा मंदिर, खेड़ा स्थित संतोषी माता मंदिर सहित कई मंदिरों में भजन कीर्तन की सामग्री वितरित की। इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को नई ऊर्जा देना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि चैत्र नवरात्रि के उल्लास को दोगुना करने के लिए निगम प्रशासन ने शहर के प्रमुख मंदिरों को संकीर्तन सामग्री भेंट करने का निर्णय लिया था। महापौर ने कहा कि उनका यह संकल्प है कि शहर के किसी भी वार्ड का कोई भी मंदिर संसाधनों के अभाव में कीर्तन-भजन से वंचित न रहे। इन सामग्रियों के वितरण से न केवल मंदिरों में होने वाले सामूहिक आयोजनों को नया स्वरूप मिलेगा, बल्कि वर्तमान पीढ़ी भी अपनी जड़ों और परंपराओं से मजबूती से जुड़ी रहेगी।

महापौर ने शहरवासियों को आश्वस्त किया कि धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और वहां बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में नगर निगम कोई कसर नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारी धार्मिक परंपराएं समाज को आपस में जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं और इन्हें संजोना हम सभी का नैतिक दायित्व है। संकीर्तन सामग्री मिलने से कीर्तन मंडलियों में भारी उत्साह देखा गया और उन्होंने इस पहल के लिए महापौर का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान महापौर के साथ पूर्व भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, पार्षद शालू पाल, पार्षद सुशील चौहान, मुख्य बाजार पार्षद चिराग कालरा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रीति धीर, श्री अमरनाथ सेवा मंडल अध्यक्ष अजय चड्ढा, नरेंद्र अरोरा, बॉबी अरोरा, मंडल महामंत्री पारस चुघ, गौरव जुयाल, नीतीश धीर, सन्नी, हुकम सिंह, गर्वित, पूर्व प्रधान विमला देवी, रेनू सिंह, सुषमा वर्मा, रीता चौहान, गार्गी गुप्ता, कौशल्या देवी, ऊषा देवी, अंजू चौहान, प्रवेश चौहान, एकता सक्सेना, कमला पाण्डेय, प्रीति राजपूत, ज्योति सिंह, गीता चौहान एवं अनीता गहलोत सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Check Also
Close