Tuesday 26/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
“देवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान :NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा”बकरीद पर इस बार खुले में नहीं होगी कुर्बानीचारधाम यात्रा में दिख रही स्वच्छता की मिसाल, श्रद्धालु निभा रहे पर्यावरण संरक्षण का संकल्पनैनीताल में जिला बार में जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का हुआ आगाज पहले दिन हुवे रोमांचक मुकाबले।देहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकमसूरी में आवारा सांड का आतंक, मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग पर किया हमलागुरु नानक फिफ्थ सैंटनरी स्कूल में वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आयोजनदेहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकउत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानितसितारगंज उप जिला चिकित्सालय डिलीवरी के बाद महिला की हुई मृत्यु परिजनों ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के लगाए
राज्य

बीस सूत्रीय कार्यक्रम में चम्पावत का दबदबा कायम — लगातार आठ माह से प्रदेश में नंबर-1

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन तथा जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व, प्रभावी समन्वय और सतत अनुश्रवण के परिणामस्वरूप जनपद चम्पावत ने भारत सरकार के बीस सूत्रीय कार्यक्रम के क्रियान्वयन में एक बार फिर प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।दिसंबर माह की रैंकिंग सहित निरंतर बेहतर प्रदर्शन करते हुए जनपद ने जुलाई से फरवरी तक लगातार आठ माह तक शीर्ष स्थान हासिल किया है।जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दीप्तकीर्ति तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद ने 40 रैंकिंग मदों में से 39 में ‘A’ श्रेणी तथा 1 में ‘B’ श्रेणी प्राप्त की है। उल्लेखनीय है कि किसी भी मद में ‘C’ या ‘D’ श्रेणी नहीं रही, जो योजनाओं के प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को दर्शाता है।कुल 123 अंकों में से 122 अंक प्राप्त कर चम्पावत ने 99.19 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की है। वहीं बागेश्वर 97.44 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा पिथौरागढ़ 95.73 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा।इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि जनपद का लक्ष्य केवल रैंकिंग में शीर्ष पर रहना नहीं, बल्कि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ पारदर्शी, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी महीनों में भी इसी उत्कृष्टता को बनाए रखते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में और अधिक गति लाई जाए तथा परिणाम-आधारित कार्य संस्कृति को और सुदृढ़ किया जाए।

Check Also
Close