Wednesday 01/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
नशे की कमाई पर पुलिस का शिकंजा-तस्कर की कार कुर्क,सप्लाई चेन तोड़ने की सख्त कार्रवाईश्रीनगर में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर शिकंजा,वितरण वाहन में मिले 9 भरे सिलेंडरकैबिनेट मंत्री बनने पर पहली बार जखोली पहुंचने पर विधायक भरत सिंह चौधरी का लोगों ने किया जगह-जगह जोरदार स्वागतगढ़वाल विश्वविद्यालय में संयोगिता मंच भारतीय भाषा उत्सव के अंतर्गत प्रतियोगिता में झलकी भाषाई विविधता और सांस्कृतिक एकताअहिंसा परमो धर्म की गूंज से गुंजायमान हुआ श्रीनगर प्रभात फेरी से शुरू हुआ उत्सव,भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाबदेवदारों की गोद में बसा ताड़केश्वर-जहां आस्था,प्रकृति और शांति का अद्भुत संगमरूद्रपुर। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने ग्राम सुंदरपुर स्थित मंदिर प्रांगण में आयोजित अखण्ड महानाम संकीर्तन में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने संकीर्तन मंडली के साथ बैठकर श्हरे रामा हरे कृष्णाश् महामंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप किया। ठुकराल ने इस धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होकर क्षेत्रवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में पहुँचने पर आयोजक समिति द्वारा पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को अंग वस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि भक्ति और कीर्तन से मन को शांति मिलती है और समाज में आपसी भाईचारे एवं सौहार्द का संचार होता है। उन्होंने कहा कि महानाम संकीर्तन जैसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर को जीवित रखते हैं। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है। इस धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य रूप से आनंद शर्मा, गगन ग्रोवर, सुदीप ठाकुर, केरू मण्डल, विजय बाछाड़, ठाकुर राय, जितेन्द्र राय, दुलाल मण्डल, महानंद मण्डल, तारक मण्डल, बाबू मण्डल, सुभाष मण्डल, देवु मण्डल, अतुल कृष्ण, प्रदीप मण्डल, भवतोष बाछाड़, परि बाछाड़, दिलीप ढाली, तपन ढाली, तरूण मण्डल, बनमाली मिस्त्री, निमाई ढाली, शुभांकर मण्डल, गौरपद सरकार, राजीव गुप्ता सहित भारी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।भाजपा जिला कार्यालय रुद्रपुर में संगठनात्मक बैठक, विनय रुहेला बोले – अब समय आ गया है चुनाव का, कार्यकर्ता हों सक्रियहल्द्वानी में कालाबाजारी करते मिले इंडेन कर्मचारी,दीपक रावत के निर्देश पर एफआईआर दर्ज..
राज्य

नशे की कमाई पर पुलिस का शिकंजा-तस्कर की कार कुर्क,सप्लाई चेन तोड़ने की सख्त कार्रवाई


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक और सख्त और संदेशात्मक कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर की अवैध कमाई से खरीदी गई कार को कुर्क कर दिया है। यह कार्रवाई न केवल तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर सीधा प्रहार है,बल्कि उन लोगों के लिए भी कड़ा संदेश है जो नशे के कारोबार को आसान मुनाफे का जरिया मानते हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ बहुआयामी रणनीति पर काम कर रही है। पुलिस का फोकस अब केवल तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं,बल्कि उनकी पूरी सप्लाई चेन को ध्वस्त करने और अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को जब्त करने पर है। इसी क्रम में सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि नशे के कारोबार से जुड़े हर पहलू-खरीद,बिक्री,परिवहन,वितरण और वित्तीय लेन-देन पर गहन नजर रखते हुए कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियुक्त सुरेन्द्र सिंह अपने साथियों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह के रूप में अवैध गांजा तस्करी में संलिप्त था और इसी के जरिए बड़ी मात्रा में अवैध धन अर्जित कर रहा था। इस संबंध में थाना थलीसैंण में 6 मार्च 2026 को अभियोग पंजीकृत किया गया,जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक सुनील रावत थानाध्यक्ष पैठाणी को सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने अभियुक्त के बैंक खातों और संपत्तियों का गहन विश्लेषण किया। इसमें यह तथ्य सामने आया कि गिरोह का सरगना सुरेन्द्र सिंह ने नशा तस्करी से अर्जित धन का उपयोग करते हुए एक मारुति अल्टो कार (UK19B-0695) खरीदी थी। इतना ही नहीं,तस्करी से प्राप्त धनराशि को UPI माध्यम से प्राप्त कर उसी से वाहन की फाइनेंस किश्तों का भुगतान भी किया जा रहा था। विवेचना में जुटाए गए ठोस साक्ष्यों ने स्पष्ट कर दिया कि उक्त वाहन सीधे तौर पर नशे के अवैध कारोबार से अर्जित धन का परिणाम है। पुलिस द्वारा संपूर्ण साक्ष्य संकलित कर जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल को रिपोर्ट प्रेषित की गई, जिस पर 25 मार्च 2026 को जिलाधिकारी द्वारा उक्त वाहन को राज्य सरकार के अधीन जब्त/कुर्क करने के आदेश पारित किए गए। आदेश के अनुपालन में 29 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने वाहन को विधिवत कुर्क कर थाना थलीसैंण में दाखिल कर दिया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी 9 दिसंबर 2023 को थाना थलीसैंण पुलिस ने सुरेन्द्र सिंह को इसी वाहन में 15 किलो गांजा परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया था। अभियुक्त के विरुद्ध थाना थलीसैंण और धुमाकोट में विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं,जो उसके आपराधिक इतिहास को दर्शाते हैं। पुलिस की कार्रवाई यहीं तक सीमित नहीं है। इस मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों की संपत्तियों की भी गहन जांच की जा रही है,ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं वे भी नशा तस्करी से अर्जित धन से तो नहीं खरीदी गई हैं। पौड़ी पुलिस की यह कार्रवाई स्पष्ट संकेत देती है कि अब नशा तस्करों के लिए न केवल जेल,बल्कि उनकी अवैध संपत्ति भी सुरक्षित नहीं है। जनपद में नशे के खिलाफ यह मुहिम लगातार तेज होती जा रही है,जिससे समाज में एक सकारात्मक संदेश जा रहा है कि कानून का शिकंजा अब हर उस व्यक्ति तक पहुंचेगा जो युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है।

Check Also
Close