के जे एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल नानकमत्ता में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह धूमधाम से सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों को ट्रॉफी व मेडल से किया गया सम्मानित।

नगर के के.जे.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल नानकमत्ता में सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह बड़े उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर कैलाश चन्द्र जोशी, प्रेसिडेंट चंद्रा जोशी, प्रधानाचार्य दलजीत सिंह, प्रधानाचार्य महेश जोशी तथा उपप्रधानाचार्य पीयूष गुप्ता ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में नर्सरी से कक्षा 8 तक के मेधावी छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की घोषणा की गई और उन्हें ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया। नर्सरी कक्षा में अनिका ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि एलकेजी में शौर्या बिष्ट ने 100 प्रतिशत और यूकेजी में रिया व संध्या ने 99.9 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसी प्रकार कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने भी शानदार परिणाम देकर विद्यालय का नाम रोशन किया, जिनमें जपनीत कौर, हरजोत कौर, हर्ष अग्रवाल, लक्ष्य जोशी, गुरनूर कौर, मनीष जोशी, इशांत राणा, गुरनूर कौर (कक्षा 8A) तथा प्रेरणा कौर (कक्षा 8B) सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी कक्षाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त किए। विद्यालय प्रबंधक ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच से जीवन में बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने विद्यालय के समस्त शिक्षकों और स्टाफ को भी सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण बनाए रखने के लिए बधाई दी और विद्यार्थियों को आगे भी इसी लगन और परिश्रम के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने और नई ऊंचाइयों को छूने के लिए शुभकामनाएं दीं, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और प्रेरणा का माहौल बना रहा। इस अवसर पर कमला जोशी, पलविंदर कौर, आशा राणा, हेमा उप्रेती, सोनाली भट्ट, नीरू जोशी, दीपिका बहुगुणा, पूजा कश्यप, दिव्या जोशी, जानवी राणा, कला अटवाल, बसंती सममाल, सोनी रस्तोगी, जसविंदर कौर, किरांदीप कौर, सविता राय, रश्मि भट्ट सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
