Saturday 04/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
नन्हे कदमों की बड़ी उड़ान: डीपीएस में आयोजित हुआ प्री-प्राइमरी ग्रेजुएशन डे और फाउंडेशन डे का भव्य आयोजनरूद्रपुर दिल्ली पब्लिक स्कूल के सभागार में प्री-प्राइमरी कक्षा के नन्हे-मुन्ने छात्रों के लिए ग्रेजुएशन डे का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर खुशी, उत्साह और गर्व के माहौल से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसने वातावरण को आध्यात्मिक और गरिमामय बना दिया। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और विद्यालय के उपलब्धियों के बारे में बताया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। विशेष रूप से गुजराती मैशअप, रोबोट डांस और मैजिक डांस ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों का आत्मविश्वास, ऊर्जा और मंच पर उनकी प्रस्तुति देखकर उपस्थित अभिभावक और अतिथि भावुक हो उठे।कार्यक्रम में अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिनमें मुख्य अतिथि के रूप में जनरल दलबीर सिंह सुहाग – मुख्य अतिथि, सेशेल्स के पूर्व भारतीय उच्चायुक्त और भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख उपस्थित रहे।उनके साथ ही विशिष्ट अतिथियों में डॉ. रश्मी सलूजा (अध्यक्ष, ग्लोबल ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल), श्री कौस्तुभ मिश्रा (अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट वित्त, उधम सिंह नगर), डॉ. अमृता शर्मा, एसडीएम बाजपुर, डॉ. गौरव गुप्ता -, संस्थापक अध्यक्ष, ग्लोबल ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल (भारत), श्री विवेक राणा, जिला न्यायाधीश, श्री शुभम गुप्ता – निदेशक, ग्लोबल ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल (भारत), श्री पवन अग्रवाल, एमडी, एसपी सॉल्वेंट, श्री संजय सिंघल – टाइटन के पूर्व प्लांट हेड भी मौजूद रहे। अपने उद्बोधन में डॉ. रश्मि सलूजा ने विद्यालय की शिक्षा प्रणाली और गतिविधियों की तारीफ की साथ ही उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों को भी अभिप्रेरित किया । उसके पश्चात मुख्य अतिथि जनरल दलबीर सिंह सुहाग जी ने विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी और उनकी दूरदर्शी सोच की तारीफ की उन्होंने कहा कि डीपीएस रुद्रपुर आज शिक्षा के क्षेत्र में नए मुकाम छू रहा है और आने वाले समय में यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में कई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।अंत में इस खास अवसर पर नन्हे विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन कैप पहनाकर प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। यह क्षण बच्चों के जीवन का एक महत्वपूर्ण और यादगार पड़ाव बन गया, जिसे वे हमेशा संजोकर रखेंगे।विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक युग में शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। अब शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह गतिविधि-आधारित और अनुभवात्मक हो गई है। क्योंकि वर्तमान समय किताबी ज्ञान का नहीं है अब समय रोबोट प्रणाली पर तेजी से भाग रहा है। उन्होंने विद्यालय की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक खुला और रचनात्मक शैक्षिक वातावरण तैयार किया है। जिसमें बच्चे अपने अपने अनुभव के आधार पर शिक्षकों के मार्गदर्शन में अपने भविष्य की नींव को और मजबूत कर रहे हैं। अंत में उन्होंने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अभिभावकों को बधाई दीविधायक तिलक राज बेहड़ ने ₹9.40 लाख की लागत के विकास कार्य का किया लोकार्पण, इंदरपुर कालोनी में अंबेडकर द्वार का उद्घाटननीलकंठ धाम में हनुमान जन्मोत्सव की रही धूमसमयपालन नहीं तो कार्रवाई तय-महापौर आरती भण्डारी का निगम में औचक निरीक्षण मचा हड़कंप,अनुशासन पर कसा शिकंजासंगठन शक्ति और सेवा संस्कारों का संगम-पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 में कार्यकर्ताओं को मिला नई ऊर्जा का संचारसेवा,संवेदना और समर्पण की मिसाल खिलेन्द्र चौधरी-श्रीनगर के जनमानस का सच्चा सहाराहजार ग्राम,हजार धाम का जीवंत रैबार-एकेश्वर-दंगलेश्वर अष्ट पजल यात्रा ने जगाई भाषा,संस्कृति और आस्था की अलख
राज्य

विधायक तिलक राज बेहड़ ने ₹9.40 लाख की लागत के विकास कार्य का किया लोकार्पण, इंदरपुर कालोनी में अंबेडकर द्वार का उद्घाटन

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों का मार्ग दिखाया-बेहड़

किच्छा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ द्वारा आज विधायक निधि से निर्मित ₹9.40 लाख की लागत से कराए गए विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया गया। इस दौरान उन्होंने फीता काटकर कार्यों का शुभारंभ करते हुए क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। दोनों ही कार्य विधायक निधि से स्वीकृत किए गए हैं।इंदरपुर कलोनी में बाबा भीमराव अंबेडकर द्वार का भव्य उद्घाटन भी विधायक द्वारा किया गया। यह द्वार क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग का परिणाम है। स्थानीय लोगों द्वारा वर्षों से इस द्वार के निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूर्ण कर क्षेत्र को एक नई पहचान दी गई है। इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों का मार्ग दिखाया है और उनके आदर्श आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंदरपुर में बनाया गया यह अंबेडकर द्वार न केवल क्षेत्र की पहचान को मजबूत करेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को उनके विचारों से प्रेरणा भी देगा।

इसी क्रम में किच्छा विधानसभा के अंतर्गत रुद्रपुर वार्ड नंबर-01 फुलसुंगा स्थित भगवती इन्कलेव में सी०सी० सड़क का निर्माण कार्य भी पूर्ण कर लोकार्पित किया गया, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने आगे बताया कि द्वार के निर्माण से पूर्व इस मार्ग की सड़क का निर्माण भी कराया गया था, जिससे अब द्वार बनने के बाद पूरे गांव का मुख्य मार्ग और अधिक सुंदर एवं आकर्षक दिखाई देने लगा है। यह कार्य क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और आम जनता को बेहतर आवागमन सुविधा भी प्रदान करेगा।

अंत में विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार कार्य कर रहे हैं और छोटे-बड़े सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है तथा आगे भी ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रेम, गुरदास कालड़ा, राजेश प्रताप सिंह, अशोक चुघ राजेंद्र मिश्रा, नवीन सिंह शिशुपाल सिंह रोहित चौहान अखिलेश सिंह पुष्पा देवी गीता देवी हीरा देवी अजय सक्सेना शावन भगत बिरजू जयप्रकाश सिंह ग्राम प्रधान याग्वेंद्र त्रिपाठी शेत्र पंचायत चंद किशोर यादव ब्यास पाण्डेय हीरालाल योगेन्द्र शर्मा हरीशचंद प्रल्हाद सुरेश प्रसाद अनेश रविन्द्र सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Check Also
Close