Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

संगठन सशक्तिकरण की ओर निर्णायक कदम-पौड़ी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतिम चरण में कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 अब पौड़ी जिले में अपने अंतिम पड़ाव की ओर तेजी से अग्रसर है। जिले के अधिकांश मंडलों में यह व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है,जबकि शेष श्रीनगर और कलजीखाल मंडलों में भी अभियान जल्द पूर्णता की ओर है। जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महाअभियान का उद्देश्य केवल संगठनात्मक मजबूती ही नहीं,बल्कि कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सुदृढ़ और तकनीकी रूप से दक्ष बनाना भी है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों में पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों और जमीनी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी इस अभियान की सफलता का सबसे बड़ा प्रमाण है। यह दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रात्रि प्रवास के साथ आयोजित किए जा रहे हैं,जिससे कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति आत्मीयता और समर्पण की भावना और अधिक प्रगाढ़ हो रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम के साथ होता है,जिसके बाद पार्टी की विचारधारा,संगठन का इतिहास,विकास यात्रा और भविष्य की रणनीति जैसे विषयों पर गहन मंथन किया जाता है। प्रथम दिवस के अंत में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां माहौल को जीवंत बना देती हैं। द्वितीय दिवस की शुरुआत प्रातः योग एवं प्राणायाम सत्र से होती है,जिसमें स्वस्थ जीवनशैली को संगठनात्मक दक्षता से जोड़ने का संदेश दिया जाता है। इसके बाद हमारी कार्य पद्धति,सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन,सोशल मीडिया,एआई,नमो ऐप और सरल ऐप का प्रभावी उपयोग तथा बूथ प्रबंधन और मन की बात जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया जाता है। कोट मंडल के डांडा नागराजा में आयोजित प्रशिक्षण के दूसरे दिन जिला महामंत्री गणेश भट्ट ने योग सत्र का संचालन करते हुए कार्यकर्ताओं को अनुलोम-विलोम,सूर्य भेदन और चंद्र भेदन प्राणायाम का अभ्यास कराया। वहीं हमारी कार्य पद्धति विषय पर जिले के प्रभारी नलिन भट्ट ने संगठन की कार्यशैली और अनुशासन पर गहन विचार रखे,जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक मुकेश कोहली ने की।‌पांचवें सत्र में पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने सरकार की उपलब्धियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की रणनीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ही जनता के विश्वास को और मजबूत करता है। छठे सत्र में सीमा भंडारी ने डिजिटल युग में सोशल मीडिया और एआई की भूमिका को रेखांकित करते हुए कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से सक्रिय रहने का आह्वान किया। अंतिम सत्र में गणेश भट्ट ने बूथ जीता,चुनाव जीता के मूल मंत्र को दोहराते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मन की बात कार्यक्रम को बूथ समितियों के साथ सुनकर सरल ऐप पर नियमित रूप से अपलोड करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रमेश रावत,महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष प्रीति बडोनी,ब्लॉक प्रमुख पूर्णिमा नेगी,नवल किशोर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कुल मिलाकर यह प्रशिक्षण महाअभियान न केवल संगठनात्मक मजबूती का आधार बन रहा है,बल्कि आने वाले चुनावी परिदृश्य के लिए भाजपा को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त करने की दिशा में एक निर्णायक पहल के रूप में उभर रहा है।

Check Also
Close