Wednesday 08/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की जांच को प्रवर्तन टीमों का औचक निरीक्षण अभियानइन्कस्पायर पहल बनी शिक्षा की नई रोशनी,दूरस्थ विद्यालयों के बच्चों को मिला संबल और आत्मविश्वासपुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी हुए एकजुट-12 अप्रैल को देहरादून बाइक रैली को सफल बनाने का लिया संकल्पएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में रिसर्च मेथडोलॉजी कोर्स के छठे दिन तकनीक और दर्शन का संगमकर्तव्य,कर्म और ईमानदारी की जीत-पौड़ी पुलिस के दो जांबाज अधिकारी बने पुलिस उपाधीक्षकश्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा के दिव्य आयोजन में स्वामी रसिक महाराज के प्रवचनों से गूंजा आध्यात्मिक संदेशरूद्रपुर। पूर्व विधायक एवं कद्दावर नेता राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित होने के बाद प्रथम बार मुख्य बाजार आगमन पर स्थानीय व्यापारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर का व्यापारी वर्ग उनके परिवार के समान है और उनके सुख-दुख में वे हमेशा चट्टान की तरह खड़े रहे हैं। ठुकराल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जनहितैषी नीतियों और व्यापारियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को देखते हुए उन्होंने पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने संकल्प लिया कि व्यापारियों के मान-सम्मान और उनके हितों की रक्षा के लिए वे सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस ही प्रदेश और देश को विकास की सही दिशा दे सकती है। कार्यक्रम में पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि राजकुमार ठुकराल के आने से रूद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों में कांग्रेस को एक नई ऊर्जा और मजबूती मिली है। नगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा ममता रानी ने भी ठुकराल का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक गतिशील होगा। स्वागत समारोह के दौरान जीत सिंह चाचू, डॉ. अजय सिंह, परगट सिंह, गोपाल भसीन, तजिंदर सिंह लाटू, मुक्तेश्वर शाही, जगदेव सिंह, नाथूलाल कोली, सुरेंद्र अरोड़ा रज्जी, सुमुख सिंह विर्क और संजय जुनेजा, केवल बत्रा, हरजीत कालड़ा, रणजीत सिंह, गुरचरण सिंह, करण सिंह, ओमपाल कोली, इंद्रजीत सिंह, गौरव दीक्षित, गोविंद अग्रवाल, रमेश भुसरी, जसवंत पहवा, मनजीत सिंह, मनमोहन सिंह, भीम पपनेजा, मनजीत सिंह सेतिया, अपार सिंह बेदी, अवतार सिंह खुराना, मोंटी, संजू बेदी, कर्मवीर सिंह, मोहन गुप्ता, ईश्वर सिंह, हरविंदर सिंह जॉनी, रणधीर सिंह, विक्रम सिंह, गुरविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह सोखी, अमरजीत सिंह, करण सिंह, गुरमीत सिंह बतला, रणवीर सिंह, यादराम कोहली, अफजल भाई, सलीम खान, इरफान खान, अनिल नागपाल, शकील खान, केतु मंडल, सुनील चुग, आनंद शर्मा, अजय नारायण सिंह, ललित सिंह बिष्ट, सागर छाबड़ा, डिंपल और बृजेश कंबोज सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में ठुकराल के निर्णय का स्वागत करते हुए कांग्रेस को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।महापौर ने मुख्य बाजार से किया विशेष स्वच्छता अभियान का आगाज
राज्य

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.के. सिन्हा ने ब्लड सेंटर हेतु जीवन रक्षक उपकरणों के लिए ZF राणे ऑटोमोटिव का आभार जताया
रुद्रपुर: जवाहर लाल नेहरू जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. आर.के. सिन्हा ने अस्पताल के ब्लड सेंटर को आवश्यक चिकित्सा उपकरण और सामग्री दान करने के लिए ZF राणे ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को प्रशंसा पत्र भेंट कर हार्दिक आभार व्यक्त किया।

इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ZF राणे ऑटोमोटिव के अध्यक्ष (President) श्री जी. मुरलीधरन उपस्थित रहे, जिनके नेतृत्व में यह महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। कार्यक्रम के दौरान उनके साथ कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं:

श्री वी. राजराजन (प्लांट हेड)

श्री टी.ई. एलंगोवन (उपाध्यक्ष – VP)

श्री वेलमुरुगन (डीजीएम ऑपरेशंस)

श्री नरेंद्र पाल (एचआर हेड)

डॉ. आर.के. सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि ZF राणे द्वारा प्रदान किया गया यह सहयोग न केवल सराहनीय है, बल्कि यह जिले के उन अनगिनत मरीजों के जीवन को सुरक्षित करने और बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा जिन्हें रक्त की तत्काल आवश्यकता होती है। उन्होंने कंपनी की सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) के प्रति इस अटूट प्रतिबद्धता को समाज के लिए एक सच्ची प्रेरणा बताया।

श्री मुरलीधरन और उनकी टीम ने अस्पताल प्रशासन को भविष्य में भी जन-कल्याण के कार्यों में सहयोग करने का आश्वासन दिया। डॉ. सिन्हा ने अंत में पूरी टीम के उज्ज्वल भविष्य और प्रगति की कामना की।

Check Also
Close