Tuesday 26/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बकरीद पर इस बार खुले में नहीं होगी कुर्बानीचारधाम यात्रा में दिख रही स्वच्छता की मिसाल, श्रद्धालु निभा रहे पर्यावरण संरक्षण का संकल्पनैनीताल में जिला बार में जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का हुआ आगाज पहले दिन हुवे रोमांचक मुकाबले।देहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकमसूरी में आवारा सांड का आतंक, मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग पर किया हमलागुरु नानक फिफ्थ सैंटनरी स्कूल में वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आयोजनदेहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकउत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानितसितारगंज उप जिला चिकित्सालय डिलीवरी के बाद महिला की हुई मृत्यु परिजनों ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के लगाएबेस अस्पताल में बदलाव की नई तस्वीर-हाईटेक सफाई,बेहतर व्यवस्थाएं और मरीजों को मिल रहा सम्मानजनक माहौल
राज्य

कर्तव्य,कर्म और ईमानदारी की जीत-पौड़ी पुलिस के दो जांबाज अधिकारी बने पुलिस उपाधीक्षक


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी में कर्तव्यनिष्ठा,अनुशासन और समर्पण की मिसाल पेश करने वाले दो पुलिस अधिकारियों को उनकी मेहनत का बड़ा प्रतिफल मिला है। निरीक्षक पद पर कार्यरत रहे देवेंद्र सिंह कप्रवाण एवं होशियार सिंह पंखोली को पुलिस उपाधीक्षक (उप पुलिस अधीक्षक) पद पर पदोन्नत किया गया है। यह उपलब्धि न केवल दोनों अधिकारियों के लिए,बल्कि पूरे पौड़ी पुलिस परिवार के लिए गर्व और हर्ष का विषय बन गई है। पुलिस सेवा में वर्षों से अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली,निष्पक्षता और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए पहचाने जाने वाले इन दोनों अधिकारियों ने हर चुनौती को अवसर में बदलते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी यह पदोन्नति इस बात का प्रमाण है कि ईमानदारी और कठिन परिश्रम का फल अवश्य मिलता है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने दोनों अधिकारियों को औपचारिक रूप से पुलिस उपाधीक्षक पद के बैज अलंकृत कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने दोनों अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पदोन्नति उनके उत्कृष्ट कार्यों और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों अधिकारी अपने नवीन दायित्वों का निर्वहन भी उसी निष्ठा,ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ करेंगे,जिसके लिए वे अब तक जाने जाते रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि पुलिस विभाग में ऐसे कर्मठ और समर्पित अधिकारियों की सफलता अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती है। यह न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है,बल्कि पूरे विभाग की कार्यसंस्कृति और सेवा भावना का प्रतीक भी है। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हर्ष का वातावरण रहा। सभी ने दोनों नवपदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की। यह पदोन्नति इस बात का सशक्त उदाहरण है कि सच्ची लगन,कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ किया गया कार्य अंततः सम्मान और सफलता दिलाता है।

Check Also
Close