Thursday 09/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने नारायण अस्पताल का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की सराहनाघंडियाल तहसील दिवस में डीएम का एक्शन मोड-95 शिकायतों पर त्वरित सुनवाई,जल संस्थान के जेई को सप्ताह में तीन दिन कल्जीखाल में बैठने के निर्देशस्कूलों में प्रवेशोत्सव के तहत 67815 नये छात्रों ने लिया दाखिला-विभागीय मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने नव प्रवेशित बच्चों को दी शुभकामनाएंचारधाम यात्रा से पहले सख्त एक्शन मोड में पुलिस-एसएसपी सर्वेश पंवार ने ऑपरेशन प्रहार को तेज करने के दिए कड़े निर्देशगढ़वाल विश्वविद्यालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल-प्रो.वाई.पी.रैवानी बने कुलसचिव और प्रो.अशोक पोखरियाल को वाणिज्य विभाग की कमानश्रीनगर में अंतिम संस्कार व्यवस्था पर उठी बड़ी मांग-लकड़ी संकट के बीच इलेक्ट्रिक शवदाह गृह बनाने की पहल तेजमानव को प्रतिदिन आते हैं 70 हजार विचारः प्रो. एनके सिंहनई उम्मीदों की उड़ान-डांगचौरा इंटर कॉलेज में प्रवेशोत्सव बना उत्साह और स्वागत का महापर्वरुद्रपुर में कांग्रेस प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव सांसद सुश्री कुमारी शैलजा जी को हुआ भव्य स्वागत
राज्य

उत्तराखंड यूथ कांग्रेस कमेटी में रिजवान अंसारी के प्रदेश महासचिव एवं तरुण नेगी के नगर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने बेहड आवास पर हुआ स्वागत कार्यक्रम काआयोजन

रुद्रपुर उत्तराखंड यूथ कांग्रेस कमेटी में रिजवान अंसारी के प्रदेश महासचिव एवं तरुण नेगी के नगर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में तिलक राज बेहड़ के निवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों नव निर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया एवं मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी प्रकट की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि युवाओं का भविष्य यूथ कांग्रेस में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, समानता एवं विकास की रीति-नीतियों पर चलने वाली पार्टी रही है, जिसमें युवाओं को आगे बढ़ने और नेतृत्व करने के भरपूर अवसर मिलते हैं।
उन्होंने सभी युवाओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और नगर हित, प्रदेश हित एवं समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं।

श्री बेहड़ ने आगे कहा कि वर्तमान समय में पूरे प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में सकारात्मक माहौल है और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी।

इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहनखेड़ा, किन्नू शुक्ला, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, पार्षद परवेज कुरैशी, छात्र संघ उपाध्यक्ष चेतन भट्ट, सोफिया मनी, मोनिका ढाली, शाहवेश, फरमान, अजय बिष्ट, मोहन पांडे, सुरेश सिंह, सुमित तोमर, विशाल जोशी, नितिन पांडे, अशोक सिंह मुकेश, फैजल खान, फरमान जुनैद सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Check Also
Close