Tuesday 26/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बकरीद पर इस बार खुले में नहीं होगी कुर्बानीचारधाम यात्रा में दिख रही स्वच्छता की मिसाल, श्रद्धालु निभा रहे पर्यावरण संरक्षण का संकल्पनैनीताल में जिला बार में जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का हुआ आगाज पहले दिन हुवे रोमांचक मुकाबले।देहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकमसूरी में आवारा सांड का आतंक, मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग पर किया हमलागुरु नानक फिफ्थ सैंटनरी स्कूल में वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आयोजनदेहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकउत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानितसितारगंज उप जिला चिकित्सालय डिलीवरी के बाद महिला की हुई मृत्यु परिजनों ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के लगाएबेस अस्पताल में बदलाव की नई तस्वीर-हाईटेक सफाई,बेहतर व्यवस्थाएं और मरीजों को मिल रहा सम्मानजनक माहौल
राज्य

उत्तराखंड पुलिस ऐप और गौरा शक्ति ऐप की जानकारी दी।

चमोली। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी-थराली में आईक्यूएसी इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में थाना थराली से ए.एस. आई. लक्षण सिंह, शाहीन आरा, मधु और दीपक सिंह नेगी की टीम ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित उत्तराखंड पुलिस ऐप और गौरा शक्ति ऐप के विषय में विस्तार से जानकारी दी। छात्र-छात्राओं और महाविद्यालय स्टाफ ने अपने मोबाइल में इस एप्लिकेशन को डाउनलोड किया।

यूट्यूब पर वीडियो दिखाने के बाद ए.एस. आई. लक्षण सिंह और शाहीन आरा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि गौरा शक्ति ऐप उत्तराखंड पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए विकसित विशेष मोबाइल एप्लिकेशन है जो पुलिस तुरंत सहायता, ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने और महिला सुरक्षा से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने की सुविधा देता है। प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रतिभा आर्य ने महिला सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. खेमकरण ने किया।

इस अवसर पर डॉ. शंकर राम, डॉ. पुष्पा रानी, डॉ. नीतू पाण्डे, रजनी नेगी, डॉ. सुधा राना, अनुज कुमार, मनोज कुमार, सुनील कुमार, मोहित उप्रेती, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. जमशेद अंसारी, योगाचार्य कुशलानंद सती, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी थान सिंह, गुड्डू सिंह, छात्र संघ सचिव मानसी, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी, जयकृत, सुमित कुमार, प्रदीप कुमार, बालकिशोर, सपना, लक्ष्मी रतूड़ी, प्रतिभा, प्राची, तनुजा जोशी, हिमांशी और मनमोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।

Check Also
Close