Tuesday 21/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर : भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर महानगर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं में शोभायात्रा पर पुष्पांजलि अर्पित कर जोरदार स्वागत किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महानगर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में स्थानीय महाराणा प्रताप चौक पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर भगवान परशुराम जी की जयंती पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि भगवान परशुराम हम सबके आराध्य हैं। उनके जीवन के त्याग और समर्पण की शिक्षा से हम सबको संकल्प लेना चाहिए। वही एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने भगवान परशुराम के जीवन को निष्ठा, त्याग और समर्पण के भाव वाला बताया। वही पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, ब्रह्मपाल, अरुण चौहान, इंदू मान, सुभाष पाल, और त्रिलोक सिंह अधिकारी ने भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही इस अवसर पर एड.हरीश कुमार सिंह, एड. इंदर सिंह, एड.सुरेंद्र बटला, प्रीत बंब, परम सिद्धू सुंदरलाल पाल, डॉ. करण पाल, जगदीश पाल, डॉ. रमेश कश्यप, विनोद शर्मा होंडा, इलियास महागिर, मंसूर मेफेयर, अनिल शर्मा, संजीव शर्मा, कृष्ण कुमार, पार्षद रशीद फारुकी, नौशाद सोनू, अफसर अली, मीना आर्य, कुमकुम सक्सेना, जितेंद्र सरस्वती, राकेश भगत, इफ्तिखार सैफी, शरीम सैफी, सादन इकबाल, रवि पपने, मो. सैफ आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।नई शिक्षा नीति के संदर्भ में भारतीय ज्ञान परंपरा का मंथन-संगोष्ठी ने दिए शिक्षा के भविष्य को दिशा देने वाले ठोस सूत्रपौड़ी में हरित विकास की नई पटकथा-वन संरक्षण,भूमि सुधार और रोजगार सृजन के लिए पायलट योजना को मिली रफ्तार10 साल का हिसाब मांगेगा देवप्रयाग-विकास ठप,अब जनता करेगी फैसलापर्यटकों का बढ़ता सैलाब और एक्सप्रेसवे का असर, मसूरी में जाम से राहत के लिए ‘लंबीधार-किमाड़ी रोड’ बनेगी नया सहारा23 किमी सड़क चौड़ीकरण को रफ्तार, मई से काम शुरू, मुख्य मार्ग पर दबाव कम करने की बड़ी तैयारी मसूरी। मसूरी में पर्यटन सीजन सिर पर है और इसी के साथ यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। खासकर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में बड़ा इजाफा होने की उम्मीद है। ऐसे में मसूरी की सड़कों पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ सकता है। पहले ही जाम की समस्या से जूझ रहे शहर में गांधी चौक से किंक्रेग मार्ग तक लगने वाले लंबे जाम पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। अब एक्सप्रेसवे के बाद यह समस्या और विकराल होने की आशंका है।लंबीधार-किमाड़ी रोड पर टिकी उम्मीदेंयातायात दबाव को कम करने के लिए 23 किलोमीटर लंबी लंबीधार-किमाड़ी (एलकेडी) रोड को सबसे बड़ा विकल्प माना जा रहा है। यह मार्ग गढ़ी कैंट के सप्लाई क्षेत्र से शुरू होकर मसूरी झील के पास मुख्य मार्ग से जुड़ता है, जिससे देहरादून से आने वाले वाहनों को सीधे वैकल्पिक रास्ता मिल सकेगा। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा इस सड़क के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया का एक अहम चरण पूरा कर लिया है और शेष औपचारिकताएं जल्द पूरी करने का दावा किया है।मई से धरातल पर दिखेगा कामअधिशासी अभियंता राजेश कुमार के अनुसार, अप्रैल तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदार के साथ अनुबंध कर लिया जाएगा। इसके बाद मई माह से चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा और अगले 6 से 7 महीनों में सड़क को पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य है।पर्यटन बनाम ट्रैफिक, बड़ा संतुलनविशेषज्ञों का मानना है कि मसूरी में हर साल बढ़ रही पर्यटकों की संख्या शहर की अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक है, लेकिन इसके साथ यातायात और इंफ्रास्ट्रक्चर पर दबाव भी बढ़ता जा रहा है। यदि समय रहते वैकल्पिक मार्ग विकसित नहीं किए गए, तो जाम की समस्या पर्यटन पर भी असर डाल सकती है।प्रशासन के लिए बड़ी चुनौतीआने वाले महीनों में प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती पर्यटन और यातायात के बीच संतुलन बनाने की होगी। लंबीधार-किमाड़ी रोड का चौड़ीकरण इस दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे मसूरी के मुख्य मार्ग पर दबाव कम होने की उम्मीद है।मतदाता सूची शुद्धिकरण पर सख्ती-एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों संग मंथन,पारदर्शिता और जिम्मेदारी पर जोरसिडकुल-एमबीआर बॉर्डर पर नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा प्रहार: कार सवार दो तस्कर दबोचे, 12.91 ग्राम स्मैक बरामद, एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज।भगवान परशुराम के नाम से बनेगा तीन मंजिला कम्युनिटी हॉलः विकास शर्माबंग भवन के लिए नई भूमि चिन्हितकांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा हुआ बेनकाबः विकास शर्मा
राज्य

नई उम्मीदों की उड़ान-डांगचौरा इंटर कॉलेज में प्रवेशोत्सव बना उत्साह और स्वागत का महापर्व


कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज डांगचौरा टिहरी गढ़वाल में 7 अप्रैल 2026 को आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम उत्साह,उमंग और नई शुरुआत का प्रतीक बन गया। विद्यालय परिसर में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत के लिए विशेष आयोजन किया गया,जिसमें छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य चण्डी प्रसाद देवली द्वारा किया गया। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का आत्मीय स्वागत करते हुए विद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक,सहशैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं,बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का मंच है,जहां उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी जाती है। कार्यक्रम प्रभारी डॉ.गौतम ने प्रवेशोत्सव की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने और विद्यालय से जुड़ाव मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों का पुष्पगुच्छ एवं उपहार देकर गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था,वहीं अभिभावकों ने भी विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पीटीए अध्यक्ष उमाशंकर बंगवाल एवं एसएमसी अध्यक्ष संतोषी पोखरियाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन,मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के शिक्षकगण एवं सहयोगी स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष रूप से विनोद चौहान,लखपत कण्डारी एवं राहुल भट्ट का सहयोग सराहनीय रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित रहे,जिनमें सरिता लिंगवाल,सुनील पुंडोरा,सुरेंद्र ज्याडा,विजेंद्र कठैत, कमला देवी एवं आशा देवी प्रमुख रहे। वहीं विद्यालय के समस्त शिक्षकगण शिव सिंह नेगी,बृजमोहन कृथवान,दिनेश फोन्दनी,राम सिंह बिष्ट,बीना रावत,विनोद मंमगाई,रामेंद्र पुंडीर,जगदीश रावत,शिशुपाल सिंह चौधरी,सुमन देवी,नवीन कुमार,रंजन नेगी,सुमित्रा रावत,सोनम भट्ट,रेनू कठैत,पूजा उनियाल,सुमित सेमवाल,मनोज सिंह रावत,दिलावर चौहान,हरदेव,सूरतू मिस्त्री एवं वीरेन्द्र दत्त फोन्दनी की सक्रिय भागीदारी रही। डांगचौरा इंटर कॉलेज का यह प्रवेशोत्सव कार्यक्रम न केवल नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए यादगार बना,बल्कि शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करने में भी सफल रहा। यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि जब विद्यालय,शिक्षक और अभिभावक एक साथ आते हैं,तो विद्यार्थियों का भविष्य निश्चित रूप से उज्ज्वल होता है।

Check Also
Close