Tuesday 21/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर : भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर महानगर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं में शोभायात्रा पर पुष्पांजलि अर्पित कर जोरदार स्वागत किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महानगर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में स्थानीय महाराणा प्रताप चौक पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर भगवान परशुराम जी की जयंती पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि भगवान परशुराम हम सबके आराध्य हैं। उनके जीवन के त्याग और समर्पण की शिक्षा से हम सबको संकल्प लेना चाहिए। वही एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने भगवान परशुराम के जीवन को निष्ठा, त्याग और समर्पण के भाव वाला बताया। वही पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, ब्रह्मपाल, अरुण चौहान, इंदू मान, सुभाष पाल, और त्रिलोक सिंह अधिकारी ने भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही इस अवसर पर एड.हरीश कुमार सिंह, एड. इंदर सिंह, एड.सुरेंद्र बटला, प्रीत बंब, परम सिद्धू सुंदरलाल पाल, डॉ. करण पाल, जगदीश पाल, डॉ. रमेश कश्यप, विनोद शर्मा होंडा, इलियास महागिर, मंसूर मेफेयर, अनिल शर्मा, संजीव शर्मा, कृष्ण कुमार, पार्षद रशीद फारुकी, नौशाद सोनू, अफसर अली, मीना आर्य, कुमकुम सक्सेना, जितेंद्र सरस्वती, राकेश भगत, इफ्तिखार सैफी, शरीम सैफी, सादन इकबाल, रवि पपने, मो. सैफ आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।नई शिक्षा नीति के संदर्भ में भारतीय ज्ञान परंपरा का मंथन-संगोष्ठी ने दिए शिक्षा के भविष्य को दिशा देने वाले ठोस सूत्रपौड़ी में हरित विकास की नई पटकथा-वन संरक्षण,भूमि सुधार और रोजगार सृजन के लिए पायलट योजना को मिली रफ्तार10 साल का हिसाब मांगेगा देवप्रयाग-विकास ठप,अब जनता करेगी फैसलापर्यटकों का बढ़ता सैलाब और एक्सप्रेसवे का असर, मसूरी में जाम से राहत के लिए ‘लंबीधार-किमाड़ी रोड’ बनेगी नया सहारा23 किमी सड़क चौड़ीकरण को रफ्तार, मई से काम शुरू, मुख्य मार्ग पर दबाव कम करने की बड़ी तैयारी मसूरी। मसूरी में पर्यटन सीजन सिर पर है और इसी के साथ यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। खासकर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में बड़ा इजाफा होने की उम्मीद है। ऐसे में मसूरी की सड़कों पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ सकता है। पहले ही जाम की समस्या से जूझ रहे शहर में गांधी चौक से किंक्रेग मार्ग तक लगने वाले लंबे जाम पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। अब एक्सप्रेसवे के बाद यह समस्या और विकराल होने की आशंका है।लंबीधार-किमाड़ी रोड पर टिकी उम्मीदेंयातायात दबाव को कम करने के लिए 23 किलोमीटर लंबी लंबीधार-किमाड़ी (एलकेडी) रोड को सबसे बड़ा विकल्प माना जा रहा है। यह मार्ग गढ़ी कैंट के सप्लाई क्षेत्र से शुरू होकर मसूरी झील के पास मुख्य मार्ग से जुड़ता है, जिससे देहरादून से आने वाले वाहनों को सीधे वैकल्पिक रास्ता मिल सकेगा। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा इस सड़क के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया का एक अहम चरण पूरा कर लिया है और शेष औपचारिकताएं जल्द पूरी करने का दावा किया है।मई से धरातल पर दिखेगा कामअधिशासी अभियंता राजेश कुमार के अनुसार, अप्रैल तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदार के साथ अनुबंध कर लिया जाएगा। इसके बाद मई माह से चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा और अगले 6 से 7 महीनों में सड़क को पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य है।पर्यटन बनाम ट्रैफिक, बड़ा संतुलनविशेषज्ञों का मानना है कि मसूरी में हर साल बढ़ रही पर्यटकों की संख्या शहर की अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक है, लेकिन इसके साथ यातायात और इंफ्रास्ट्रक्चर पर दबाव भी बढ़ता जा रहा है। यदि समय रहते वैकल्पिक मार्ग विकसित नहीं किए गए, तो जाम की समस्या पर्यटन पर भी असर डाल सकती है।प्रशासन के लिए बड़ी चुनौतीआने वाले महीनों में प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती पर्यटन और यातायात के बीच संतुलन बनाने की होगी। लंबीधार-किमाड़ी रोड का चौड़ीकरण इस दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे मसूरी के मुख्य मार्ग पर दबाव कम होने की उम्मीद है।मतदाता सूची शुद्धिकरण पर सख्ती-एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों संग मंथन,पारदर्शिता और जिम्मेदारी पर जोरसिडकुल-एमबीआर बॉर्डर पर नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा प्रहार: कार सवार दो तस्कर दबोचे, 12.91 ग्राम स्मैक बरामद, एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज।भगवान परशुराम के नाम से बनेगा तीन मंजिला कम्युनिटी हॉलः विकास शर्माबंग भवन के लिए नई भूमि चिन्हितकांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा हुआ बेनकाबः विकास शर्मा
राज्य

स्कूलों में प्रवेशोत्सव के तहत 67815 नये छात्रों ने लिया दाखिला-विभागीय मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने नव प्रवेशित बच्चों को दी शुभकामनाएं


देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान के तहत आयोजित प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस विशेष अभियान के तहत प्रदेशभर के राजकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 01 से 12 तक 67815 नये बच्चों को दखिला दिया गया। साथ ही नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें नई पाठ्यपुस्तकें भी वितरित की गई। प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत ने बतौर मुख्यातिथि वर्चुअल माध्यम से जुड़कर प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ कर नव प्रवेशित बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया साथ ही उन्होंने शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश भी दिये। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार को प्रदेशभर के विद्यालयों में आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में कक्षा 01 से लेकर कक्षा 12 तक 67815 नये छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया गया है। जिसमें प्राथमिक स्तर पर 24381 छात्र-छात्राओं ने विद्यालयों में प्रवेश लिया। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक स्तर पर 31008 तथा माध्यमिक स्तर पर 12426 छात्र-छात्राओं को विभिन्न विद्यालयों में प्रवेश दिया गया। जिसमें प्राथमिक शिक्षा में कक्षा-1 में 20405 छात्र-छात्रओ,कक्षा-2 में 1447,कक्षा-3 में 958,कक्षा-4 में 849 तथा कक्षा-5 में 722 छात्र-छात्राएं शामिल है। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक के अंतर्गत कक्षा-6 में 28676,कक्षा-7 में 1219 तथा कक्षा-8 में 1113 छात्र-छात्राएं शामिल है। माध्यमिक स्तर पर कक्षा-9 में 11859,कक्षा-10 में 278,कक्षा-11 में 233 तथा कक्षा-12 में 56 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विद्यालयों में प्रवेश लिया। विभिन्न विद्यालयों में आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया साथ ही उन्हें निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें भी वितरित की गई। राजकीय विद्यालयों में आयोजित प्रवेशोत्सव के शुभारंभ अवसर पर सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत ने वुर्चअल माध्यम से नवप्रवेशित बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसके लिये सरकार नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विद्यालयों में बेहतरीन शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करा रही है। सभी राजकीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं के साथ ही स्कूलों का डिजिटलाइजेशन किया जा रहा है। इसके अलावा विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर कर स्थाई शिक्षकों की नियुक्ति की जा रहा है। उन्होंने बताया कि नये शिक्षा सत्र के आरम्भ होने पर प्रत्येक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई गई जो कि सरकार की बड़ी उपलब्धि है। डाॅ.रावत ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्कूल चलो अभियान के तहत शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। साथ ही उन्होंने शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के कार्मिकों से अपील करते हुये कहा कि वे घर-घर जाकर अभिभावकों को प्रेरित करें और बच्चों को विद्यालय से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। डाॅ.रावत कहा कि प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालयों से जोड़ना है और ड्राॅपआउट दर को कम करना है।

Check Also
Close