Tuesday 14/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत, समाजसेवी गाबा, रेलवे पुलिस व नागरिक पुलिस पहुंची मौके परनारी सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल-गढ़वाल विश्वविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर मंथन,गूंजेगी युवा विचारों की ताकतगढ़वाली सिनेमा में आस्था और संघर्ष की नई गूंज-बैमि शक की शूटिंग पौड़ी की वादियों में,संस्कृति और संवेदनाओं का अद्भुत संगमस्वच्छता से सेवा तक-श्रीनगर मंडल में गांव चलो-बस्ती चलो अभियान का भव्य समापन,अलकेश्वर घाट से गूंजा जनसेवा का संकल्पमुख्यमंत्री घोषणा और राज्य योजनाओं से सुदृढ़ हुई ग्रामीण कनेक्टिविटीबुलेट का शौक बना अपराध की वजह,नाबालिगों ने रची चोरी की वारदातडिजिटल जनगणना के लिए महापौर ने स्वयं की स्व-गणनाजेसीज पब्लिक स्कूल में बैसाखी एवं अंबेडकर जयंती पर विशेष आयोजन
राज्य

नेपाल में टेनिस सनसनी चौधरी मीरा सिंह करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

आईटीएफ एशिया 12 व अंडर टीम प्रतियोगिता में भारतीय जर्सी में दिखाएंगी अपना दमखम
देहरादून। उत्तराखंड की टेनिस सनसनी चौधरी मीरा सिंह ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर उत्तराखंड का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कर दिया है। मीरा उत्तराखंड की पहली टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं जो किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह 13 से 17 अप्रैल 2026 तक नेपाल के सतदोबाटो स्थित एनटीए टेनिस कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाली आईटीएफ एशिया 12 एंड अंडर टीम प्रतियोगिता में भारतीय जर्सी में अपना दमखम दिखाएंगी।
चौधरी मीरा सिंह का चयन उनकी कड़ी मेहनत और हालिया शानदार प्रदर्शन का परिणाम है। वह वर्तमान में ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन की अंडर 12 रैंकिंग में भारत में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने इससे पहले हरियाणा में आयोजित नेशनल चौंपियनशिप में अंडर-12 और अंडर-14 दोनों श्रेणियों के खिताब जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।
चौधरी मीरा सिंह द हेरिटेज स्कूल नॉर्थ कैंपस सहस्त्रधारा रोड की मेधावी छात्रा हैं। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे उनके कोच प्रीतम सिंह का कुशल मार्गदर्शन है, जिनके सानिध्य में वह देहरादून स्थित हेरिटेज टेनिस अकादमी में अभ्यास करती हैं। उनके कोच और स्कूल प्रबंधन ने इसे उत्तराखंड के खेल इतिहास का एक क्रांतिकारी क्षण बताया है।
मीरा की यह उपलब्धि न केवल राज्य के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह सिद्ध करती है कि छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी उचित प्रशिक्षण से वैश्विक स्तर पर चमक सकती हैं। भारत ही नहीं पूरे उत्तराखंड को चौधरी मीरा सिंह से इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक की उम्मीद है। स्कूल के चेयरमैच चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक उमा चौधरी, निदेशक सिद्धार्थ चौधरी, चंद्रिका चौधरी, प्रधानाचार्या दीपाली सिंह ने चौधरी मीरा सिंह को अपनी ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि निश्चित रूप से चौधरी मीरा सिंह इस टूर्नामेंट में पदक हासिल करेंगी।

Check Also
Close