Monday 13/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
मेट्रोपोलिस रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न7 साल बाद जागी व्यवस्था-देवप्रयाग के केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में हिंदी नामपट्ट,प्रयासों की मिली सफलताकिच्छा/दोपहरिया: ग्राम दोपहरिया में ज्योति नेत्रालय हल्द्वानी द्वारा फूलदाई जनकल्याण समिति के सहयोग से आयोजित निशुल्क नेत्र चेकअप कैंप का शुभारंभ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया के साथ फीता काटकर किया।कार्यक्रम के दौरान गांव में पहुंचने पर ग्रामप्रधान अमन कश्यप एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य रोहित कोली के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने पूर्व विधायक का अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं स्मृतिचिन्ह भेंटकर गर्मजोशी से स्वागत किया।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आंखें मानव जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग हैं और नेत्र संबंधी रोगों की समय रहते जांच एवं उपचार अत्यंत आवश्यक है। ऐसे निशुल्क चिकित्सा शिविर न केवल लोगों को राहत प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी बनाते हैं। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के जनकल्याणकारी आयोजनों से लोगों को अपने घर के नजदीक ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिल जाती हैं, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है। उन्होंने ज्योति नेत्रालय हल्द्वानी एवं फूलदाई जनकल्याण समिति के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे शिविर लगातार आयोजित किए जाने चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।कैंप में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सचि द्विवेदी द्वारा ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार दवाइयां, चश्मे एवं परामर्श प्रदान किया।कार्यक्रम में डाक्टर विभोर, डॉक्टर प्रियांशु तिवारी, आकाश गंगवार, हर्षित दुबे, दिनेश मेहरा, रामप्रसाद कश्यप, बलवंत कश्यप, नितिन बाल्मीकि, सूरज कोली, कृष्णा कोली, सुरेश सागर, कीर्ति देवी, ममता सागर, राजाराम गंगवार, कांता प्रसाद, शुभम सागर, ध्रुव कोली, भानु कश्यप, सूरज पाल कश्यप, राघव कश्यप, चीकू कश्यप, हरिओम चंद्रा, अमित ठाकुर, टीकाराम समेत समस्त ग्रामीण उपस्थित थे।रुद्रपुर । पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने रिंग रोड बाईपास पर स्थित नवीन प्रतिष्ठान केएच फ्राईट कैरियर का पूजा अर्चना के साथ रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिष्ठान स्वामी और प्रबंध न को नई शुरुआत के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। ठुकराल ने कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र में नए व्यापारिक प्रतिष्ठानों और ट्रांसपोर्ट सेवाओं का विस्तार इस बात का प्रतीक है कि हमारा शहर आर्थिक रूप से प्रगति कर रहा है। रिंग रोड बाईपास जैसे महत्वपूर्ण मार्ग पर लॉजिस्टिक और माल ढुलाई सेवाओं के शुरू होने से न केवल स्थानीय व्यापारियों को सुविधा होगी, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इस अवसर पर मनोज सुमाल, ललित बिष्ट, ओमपाल सिंह, प्रदीप गंगवार, अखिलेश राघव, कपिल राघव, रजनीकांत तिवारी, पंकज गौर, पवन शर्मा, हेत राम गंगवार, उमेश, रतन, गेंदन लाल, गौरव, अंकित, राम सिंह, पप्पू, हरिराम,खटीमा से एक सराहनीय पहल सामने आई है, जहां पीएलबी गीता शर्मा द्वारा लीगल एंड क्लिनिक के माध्यम से घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की लगातार मदद की जा रही है बताया जा रहा है कि हाल ही में पति द्वारा मारपीट की समस्या से जूझ रही महिलाओं को थाना कोतवाली खटीमा ले जाकर उनकी एफआईआर दर्ज कराने और मेडिकल कराने में सहायता प्रदान की गई। इसके साथ ही तीन पीड़ित महिलाओं को पैनल अधिवक्ता की जानकारी देकर उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया गया इस दौरान पीएलबी गीता शर्मा ने बताया कि उनका उद्देश्य समाज में घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं को कम करना है। उन्होंने कहा कि अगर किसी महिला के साथ नाजायज अत्याचार होता है, तो वे पूरी मदद के लिए आगे आते हैं उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ित महिलाओं को यह जानकारी दी जाती है कि घरेलू हिंसा के मामलों में मेडिकल कैसे करवाना है और किस प्रकार से थाने में एफआईआर दर्ज करानी है, ताकि उन्हें समय पर न्याय मिल सके इस पहल से क्षेत्र में महिलाओं के बीच जागरूकता बढ़ रही है और उन्हें अपने अधिकारों के लिए आगे आने की प्रेरणा मिल रही है।नजरअंदाज न करें ये संकेत, समय पर पहचान से बच सकती है ब्रेन ट्यूमर से जाननेपाल में टेनिस सनसनी चौधरी मीरा सिंह करेंगी भारत का प्रतिनिधित्वअंत्योदय का संकल्प ही भाजपा का मूल मंत्र: विकास शर्माखेलों से निखरता व्यक्तित्व और मजबूत होता आत्मविश्वास–डॉ.मारिषामां और नवजीवन की सुरक्षा पर फोकस-पौड़ी में स्वास्थ्य विभाग का हाई अलर्ट,हर गर्भवती पर वार रूम की नजर
राज्य

खटीमा से एक सराहनीय पहल सामने आई है, जहां पीएलबी गीता शर्मा द्वारा लीगल एंड क्लिनिक के माध्यम से घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की लगातार मदद की जा रही है बताया जा रहा है कि हाल ही में पति द्वारा मारपीट की समस्या से जूझ रही महिलाओं को थाना कोतवाली खटीमा ले जाकर उनकी एफआईआर दर्ज कराने और मेडिकल कराने में सहायता प्रदान की गई। इसके साथ ही तीन पीड़ित महिलाओं को पैनल अधिवक्ता की जानकारी देकर उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया गया इस दौरान पीएलबी गीता शर्मा ने बताया कि उनका उद्देश्य समाज में घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं को कम करना है। उन्होंने कहा कि अगर किसी महिला के साथ नाजायज अत्याचार होता है, तो वे पूरी मदद के लिए आगे आते हैं उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ित महिलाओं को यह जानकारी दी जाती है कि घरेलू हिंसा के मामलों में मेडिकल कैसे करवाना है और किस प्रकार से थाने में एफआईआर दर्ज करानी है, ताकि उन्हें समय पर न्याय मिल सके इस पहल से क्षेत्र में महिलाओं के बीच जागरूकता बढ़ रही है और उन्हें अपने अधिकारों के लिए आगे आने की प्रेरणा मिल रही है।

Check Also
Close