Monday 22/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद की चारों शाखाओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजितरुद्रपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की रुद्रपुर, विवेकानंद, उधम सिंह एवं वीर सावरकर शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री रवि प्रजापति ने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक जीवन पद्धति है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज विश्वभर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की प्राचीन संस्कृति एवं जीवन दर्शन की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में श्री विजय भूषण गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष श्री मनोज अरोड़ा, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा अध्यक्ष श्री हरीश ग्रोवर, वीर सावरकर शाखा अध्यक्ष श्री सनी धवन, परिषद महामंत्री श्री राजेश सलूज, विष्णु सक्सेना, संजय ठुकराल, विपिन गुलाटी, विपिन लूथरा, प्रतीक तुलस्यान, हेमेंद्र गंगवार, संजय खेड़ा, ललित मोहन गोयल, उत्सव अग्रवाल, राहुल सिंघल, संजीव अरोड़ा, अंजू रामपाल सिंह, मिथिलेश गंगवार, स्नेहा राठौर, हंसी सक्सेना, नीलम हुरिया, शिखा हुरिया, विशाल हुंडिया, केशव खेड़ा, अभिनव खेड़ा, अमन अरोड़ा, विकास गोयल, अभि अग्रवाल एवं सार्थक गोयल उपस्थित रहे।अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।रुद्रपुर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की। रम्पुरा वार्ड संख्या 21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लापता बालक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाकर बालक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके। इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिया योग अपनाने का संदेशस्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीज
राज्य

देहरादून,उत्तराखंड फिल्म , टेलीविजन एण्ड रेडियो एसोसिएशन (UFTARA) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में उत्तराखंड में फिल्म उद्योग, कला, संगीत, एवं तकनीकी क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कलाकारों के हितों की रक्षा करने तथा प्रदेश के उभरते कलाकारों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें सही दिशा और मंच देने की आवश्यकता है। नई कार्यकारिणी प्रदेश में क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा देने, स्थानीय कलाकारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा फिल्म, टीवी और डिजिटल मीडिया से जुड़े लोगों को एकजुट करने के लिए निरंतर कार्य करेगी। इसके साथ ही तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं को प्रोत्साहित करने और आधुनिक फिल्म निर्माण प्रक्रियाओं से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।

इस अवसर पर संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष पद पर प्रदीप भंडारी, उपाध्यक्ष के रूप में अमर देव गोदियाल, महासचिव के रूप में कांता प्रसाद, कोषाध्यक्ष के रूप में प्रमोद बेलवाल, सहसचिव के रूप में नंदन सिंह कंडारी तथा प्रचार सचिव के रूप में नागेन्द्र प्रसाद को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त सदस्य के रूप में गंभीर सिंह जयाडा, चंद्रवीर गायत्री एवं मुकेश धस्माना को शामिल किया गया है।

नवगठित कार्यकारिणी ने संगठन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड के फिल्म एवं मनोरंजन उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का संकल्प भी दोहराया।

Check Also
Close