Monday 22/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद की चारों शाखाओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजितरुद्रपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की रुद्रपुर, विवेकानंद, उधम सिंह एवं वीर सावरकर शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री रवि प्रजापति ने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक जीवन पद्धति है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज विश्वभर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की प्राचीन संस्कृति एवं जीवन दर्शन की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में श्री विजय भूषण गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष श्री मनोज अरोड़ा, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा अध्यक्ष श्री हरीश ग्रोवर, वीर सावरकर शाखा अध्यक्ष श्री सनी धवन, परिषद महामंत्री श्री राजेश सलूज, विष्णु सक्सेना, संजय ठुकराल, विपिन गुलाटी, विपिन लूथरा, प्रतीक तुलस्यान, हेमेंद्र गंगवार, संजय खेड़ा, ललित मोहन गोयल, उत्सव अग्रवाल, राहुल सिंघल, संजीव अरोड़ा, अंजू रामपाल सिंह, मिथिलेश गंगवार, स्नेहा राठौर, हंसी सक्सेना, नीलम हुरिया, शिखा हुरिया, विशाल हुंडिया, केशव खेड़ा, अभिनव खेड़ा, अमन अरोड़ा, विकास गोयल, अभि अग्रवाल एवं सार्थक गोयल उपस्थित रहे।अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।रुद्रपुर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की। रम्पुरा वार्ड संख्या 21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लापता बालक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाकर बालक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके। इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिया योग अपनाने का संदेशस्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीज
राज्य

बुलेट का शौक बना अपराध की वजह,नाबालिगों ने रची चोरी की वारदात


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। शौक जब जुनून बन जाए और उस पर सही मार्गदर्शन का अभाव हो,तो वही रास्ता अपराध की ओर मुड़ जाता है। जनपद पौड़ी में सामने आया एक ऐसा ही मामला समाज और अभिभावकों के लिए चेतावनी बनकर उभरा है,जहां बुलेट मोटरसाइकिल चलाने की चाहत ने तीन नाबालिग बालकों को चोरी जैसे गंभीर अपराध की राह पर धकेल दिया। दिनांक 03.04.2026 को वादी संजय रावत निवासी पाबों (पौड़ी) द्वारा कोतवाली पौड़ी में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया,जिसमें उन्होंने बताया कि दिनांक 31.03.2026 की रात्रि को उनकी बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UK12F-1802 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली पौड़ी में तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा मामले के शीघ्र अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पौड़ी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में 4 पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जांच-पड़ताल की गई। साथ ही पौड़ी,श्रीनगर एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में लगे लगभग 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसके अतिरिक्त लगातार चेकिंग अभियान चलाकर चोरी गए वाहन के संबंध में सूचनाएं एकत्रित की जाती रहीं। पुलिस टीमों के सतत प्रयास,तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण और सघन सुरागरसी-पतारसी के परिणामस्वरूप इस चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए श्रीनगर क्षेत्र के 3 नाबालिग बालकों को संरक्षण में लिया गया। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि उन्हें बुलेट मोटरसाइकिल चलाने का शौक था, जिसके चलते उन्होंने यह चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों के कब्जे से चोरी गई बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। प्रकरण में विधिक कार्यवाही करते हुए तीनों विधि-विवादित किशोरों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। यह घटना स्पष्ट संकेत देती है कि किशोर अवस्था में उचित मार्गदर्शन और निगरानी का अभाव बच्चों को गलत दिशा में ले जा सकता है। पुलिस ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की दिनचर्या,मित्र मंडली और गतिविधियों पर विशेष नजर रखें। बच्चों के व्यवहार में अचानक बदलाव,अनावश्यक खर्च,देर रात तक घर से बाहर रहना या संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर तुरंत सतर्क रहें। नैतिक मूल्यों,कानून के प्रति सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का विकास ही बच्चों को अपराध की राह से दूर रख सकता है।

Check Also
Close